विज्ञापन

मुंबई से प्रयागराज के बीच सफर करना होगा आसान, 12 जुलाई तक चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, जान लें रूट, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल

पश्चिम रेलवे ने मुंबई से प्रयागराज के बीच सफर आसान करने के लिए दादर- प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सर्विस शुरू कर दी है. ये ट्रेन दोनों तरफ से सप्ताह में केवल एक बार चलेगी. आइए जानते हैं पूरा रूट, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल...

मुंबई से प्रयागराज के बीच सफर करना होगा आसान, 12 जुलाई तक चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, जान लें रूट, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल
दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Dadar Prayagraj Superfast Special Train: अगर आप मुंबई और प्रयागराज के बीच अक्सर सफर करते हैं या करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. पश्चिम रेलवे ने दादर और प्रयागराज के बीच एक नई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सर्विस शुरू कर दी है. इस ट्रेन की मदद से यात्रियों के लिए गर्मियों में सफर करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. साथ ही इससे भीड़ भी कम होने की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते हैं इस ट्रेन का रूट, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल...

यह भी पढ़ें: 26 मई से फिर से शुरू होगी दिल्ली-लेह बस सर्विस, जानें कितना लगेगा किराया, रूट, टाइमिंग और पूरी डिटेल

12 जुलाई तक चलेंगी ट्रेने

ट्रेन नंबर 04140, दादर से प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन 24 मई से शुरू हो चुकी है और ये सर्विस 12 जुलाई तक चलेगी. साथ ही ये ट्रेन हर हफ्ते रविवार को ही चलेगी. वहीं, वापसी में प्रयागराज से दादर के लिए ये सुपरफास्ट ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी. साथ ही ये ट्रेन भी साप्ताहिक होगी और हर शुक्रवार को चलेगी.

क्या है ट्रेन की टाइमिंग?

दादर से चलने वाली यह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रात 00:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. ऐसे में जो लोग रात में सफर करना पसंद करते हैं उनके लिए ये ट्रेन एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04139 प्रयागराज से शाम 17:10 बजे चलेगी और अगले दिन रात 22:40 बजे दादर पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

दादर और प्रयागराज के बीच प्रमुख स्टेशन

यात्रियों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए ये ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इन स्टेशनों में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, इडगाह, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर शामिल हैं.

ट्रेन में होंगे ये कोच

24 कोच की दादर प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन में स्लीपर के नौ, थर्ड एसी के चार, जेनरल के आठ, सकेंड एसी का एक और एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे. इससे यात्रियों के लिए सफर करना सुविधाजनक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Barrier-Free Toll को झांसा देने की न करना गलती, भरना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, जान लें जरूरी नियम

लेखक के बारे में
img
Gurutva Rajput
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dadar Prayagraj Superfast Special Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com