विज्ञापन

विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में हुआ बदलाव, भागलपुर से आनंद विहार जाने में लगेगा अब ज्यादा समय

ट्रेन नंबर 12367/12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन के टाइम टेबल में आंशिक बदलाव किया है. इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है.

विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में हुआ बदलाव, भागलपुर से आनंद विहार जाने में लगेगा अब ज्यादा समय
विक्रमशिला एक्सप्रेस का टाइम टेबल बदला
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है.
  • भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन को अब ज्यादा समय लगेगा.
  • आनंद विहार पहुंचने में विक्रमशिला एक्सप्रेस को लगेगी देरी.

भागलपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस लोकप्रिय ट्रेन है. विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से दिल्ली आने के लिए लाइफलाइन ट्रेन मानी जाती है. इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आई है. दरअसल ट्रेन नंबर 12367/12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन के टाइम टेबल में आंशिक बदलाव किया है. इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है.

आनंद विहार पहुंचने में लगेगा ज्यादा समय

रेलवे द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन के आनंद विहार पहुंचने के  समय में फेरबदल किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर भागलपुर से सुबह 11:55 बजे ही रवाना होगी. वहीं पहले यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती थी, लेकिन अब इसमें 15 मिनट की बढ़ोतरी करते हुए सुबह 7:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

समय में किए गए इस बदलाव के बाद भागलपुर से आनंद विहार की कुल दूरी तय करने में लगने वाला समय अब बढ़ गया है. पहले इस सफर में 19 घंटे 25 मिनट का समय लगता था, जो अब बढ़कर 19 घंटे 40 मिनट हो गया है.

विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से खुलकर सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर, कजरा, किऊल, लखीसराय, बढ़िया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, कानपुर होकर आनंद विहार पहुंचती है.

गरीब रथ से भी लगेगा ज्यादा समय

सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेन होने के बावजूद विक्रमशिला एक्सप्रेस की रफ्तार में किए गए इस बदलाव को लेकर यात्रियों के बीच चर्चा है. इसी रूट पर चलने वाली भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस की यात्रा 19 घंटे 5 मिनट में पूरी कर लेती है, जबकि अब विक्रमशिला एक्सप्रेस उससे 35 मिनट अधिक समय लेगी.

फरक्का एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव

विक्रमशिला एक्सप्रेस के अलावा रेलवे ने मालदा टाउन से दिल्ली और भटिंडा की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस की टाइम टेबल में भी बदलाव किया है. इस फेरबदल का असर भागलपुर, कहलगांव, सुलतानगंज, बरियारपुर, जमालपुर और किऊल रेलखंड के यात्रियों पर पड़ेगा.

रेलवे अधिकारियों ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वह घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या 139 रेल हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेनों के अपडेट टाइम टेबल को जरूर चेक कर लें. जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर हावड़ा से पटना-गोरखपुर-मुजफ्फरपुर और सियालदह-जयनगर के लिए चलेगी रेल, 5 नई जनरल स्पेशल ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikramshila Express, Bhagalpur To Anand Vihar Special Train, Train Timetable Update, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com