विज्ञापन

दिवाली-छठ पर हावड़ा से पटना-गोरखपुर-मुजफ्फरपुर और सियालदह-जयनगर के लिए चलेगी रेल, 5 नई जनरल स्पेशल ट्रेन

पूर्व रेलवे ने दिवाली-छठ पर यात्रियों को सुगम और बिना आरक्षण टिकट के यात्रा की सुविधा देने के लिए 5 नई अनारक्षित (Unreserved) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है.

दिवाली-छठ पर हावड़ा से पटना-गोरखपुर-मुजफ्फरपुर और सियालदह-जयनगर के लिए चलेगी रेल, 5 नई जनरल स्पेशल ट्रेन
हावड़ा से बिहार और गोरखपुर के लिए जनलर ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिवाली-छठ पर पूर्व रेलवे 5 जनरल स्पेशल ट्रेन चलाएगी.
  • हावड़ा से पटना और मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन चलाई जाएगी.
  • हावड़ा से गोरखपुर के लिए जनरल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

दिवाली-छठ पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सुगम और बिना आरक्षण टिकट के यात्रा की सुविधा देने के लिए 5 नई अनारक्षित (Unreserved) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है. इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, गोरखपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

किन प्रमुख रूटों पर चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें?

पूर्व रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार, ये अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें पश्चिम बंगाल के कोलकाता और हावड़ा से खुलकर बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी.

ट्रेन नंबर 03033/03034 हावड़ा-पटना 

ट्रेन नंबर 03033 हावड़ा से शाम 5:40 बजे चलकर अगले दिन तड़के 5:00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03034 पटना से सुबह 6:30 बजे चलकर उसी दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में 03034 पटना से सुबह 6:30 बजे चलकर उसी दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

यह ट्रेन हावड़ा, बंडेल, बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, लखीसराय, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेंद्र नगर, पटना स्टेशन पर रुकेगी.

ट्रेन नंबर 03035/03036  हावड़ा-पटना

ट्रेन नंबर 03035 हावड़ा से रात 11:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03036 पटना से दोपहर 1:35 बजे चलकर अगले दिन तड़के 1:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

यह ट्रेन भी हावड़ा, बंडेल, बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, लखीसराय, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेंद्र नगर, पटना स्टेशन पर रुकेगी.

ट्रेन नंबर 03037/03038 हावड़ा-गोरखपुर

ट्रेन नंबर 03037 हावड़ा से रात 11:45 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03038 गोरखपुर से रात 8:35 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

यह ट्रेन हावड़ा, बंडेल, बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा ग्रामीण, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया, चौरी-चौरा, गोरखपुर स्टेशन पर रुकेगी.

ट्रेन नंबर 03039/03040 हावड़ा-मुजफ्फरपुर

ट्रेन नंबर 03039 हावड़ा से शाम 5:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03040 मुजफ्फरपुर से सुबह 9:00 बजे चलकर उसी दिन रात 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

यह ट्रेन हावड़ा, बंडेल, बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रुकेगी. 

ट्रेन नंबर 03145/03146 सियालदह-जयनगर

ट्रेन नंबर 03145 सियालदह से शाम 5:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03146 जयनगर से सुबह 10:00 बजे चलकर अगले दिन तड़के 1:30 बजे सियालदह पहुंचेगी.

यह ट्रेन सियालदह, नैहाटी, बंडेल, बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर स्टेशन पर रुकेगी.

यात्रियों के लिए क्या होगी व्यवस्था?

इन ट्रेनों में मुख्य रूप से जनरल कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक यात्री बिना किसी लंबी प्रतीक्षा सूची (Waiting List) के टिकट लेकर सफर कर सकें. त्योहारी सीजन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने और होल्डिंग एरिया (Holding Areas) की व्यवस्था को प्रभावी बनाने में ये ट्रेनें मददगार साबित होंगी.

इन अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का विस्तृत टाइम-टेबल, ठहराव (Stoppages) और तिथियां पूर्व रेलवे के आधिकारिक पोर्टल और पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) पर जारी की जा रही हैं, ताकि यात्री समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें.

यह भी पढ़ें | आज मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर को दिखाई जाएगी हरी झंडी, टिकट की बुकिंग शुरू, जानें किराया और स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Howrah Station, Bihar Special Train List, Muzaffarpur, Patna Train News, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com