विज्ञापन

Vijay Sales Valentine's Day Sale: iPhone से लेकर MacBook तक, Apple के डिवाइस पर मिल रहे शानदार ऑफर, यहां जानिए बेस्ट डील्स

Valentine's Day Sale 2026: वैलेंटाइन्स वीक के मौके पर विजय सेल्स (Vijay Sales) ने सेल शुरू कर दी है. इस बार सेल में सबसे ज्यादा ऑफर Apple प्रोडक्ट्स पर हैं. आप इस मौके पर MacBook, iPad, AirPods, iPhone और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं.

Vijay Sales Valentine's Day Sale: iPhone से लेकर MacBook तक, Apple के डिवाइस पर मिल रहे शानदार ऑफर, यहां जानिए बेस्ट डील्स
विजय सेल्स वैलेंटाइन डे सेल 2026

Vijay Sales Valentine's Day Sale 2026: वैलेंटाइन्स वीक के मौके पर विजय सेल्स (Vijay Sales) ने एक खास सेल शुरू कर दी है. हर साल की तरह इस बार भी सेल में सबसे ज्यादा ऑफर Apple प्रोडक्ट्स पर हैं. आप इस मौके पर MacBook, iPad, AirPods, iPhone और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं. साथ ही अगर आप वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देने का सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. आइए जानते हैं इस सेल की बेस्ट डील्स के बारे में...

यह भी पढ़ें: Unknown Device में खुला है आपका Google Account? इस तरीके से तुरंत कर दें Logout

विजय सेल्स के वैलेंटाइन डे ऑफर्स

  • आईफोन एयर (iPhone Air Offer)

विजय सेल्स की वैलेंटाइन डे सेल में iPhone की शुरुआती कीमत ₹50,390 है. इस कीमत में ICICI और Axis बैंक कार्ड पर मिलने वाला इंस्टेंट बैंक कैशबैक भी शामिल है. सेल के दौरान सबसे बढ़िया डील iPhone Air (256GB) पर है, जिसकी कीमत ₹94,990 है. जानकारी के लिए बता दें, कि Apple ने सितंबर में इस फोन को ₹1,19,900 में लॉन्च किया था. ICICI, Axis और HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. 

  • आईफोन 17 प्रो (iPhone 17 Pro)

सितंबर में 1,34,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro, फिलहाल विजय सेल्स पर ₹ 2,500 की छूट के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा, कंपनी HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पेमेंट करने पर 4,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी कीमत ₹ 1,27,900 हो जाती है. इसके अलावा ICICI और Axis बैंक के कार्डों पर भी 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट उपलब्ध है.

Latest and Breaking News on NDTV
  • मैकबुक पर ऑफर 

MacBook Air M4 को सेल में 94,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. बता दें, कि इस डिवाइस को 99,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. इसके अलावा, ICICI बैंक और Axis बैंक कार्ड से पेंमेंट करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे कीमत 89,990 रुपये हो जाती है. 

  • Airpods, Apple Watch और iPad पर भी शानदार डिस्काउंट

विजय सेल्स की वैलेंटाइन डे सेल में Airpods, Apple Watch और iPad पर भी शानदार ऑफर मिल रहे हैं. इस सेल में आईपैड की शुरुआती कीमत 30,990 रुपये, एयरपॉड्स की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये और एप्पल वॉच की शुरुआती कीमत 20,990 रुपये है. 

गिफ्ट चुनना हुआ आसान

गिफ्ट चुनना आसान बनाने के लिए विजय सेल्स ने वैलेंटाइन डे के लिए अलग‑अलग गिफ्ट सेक्शन 'गिफ्ट्स फॉर हिम', 'गिफ्ट्स फॉर हर' और 'गिफ्ट्स फॉर कपल' बनाए हैं. इन कलेक्शन्स में स्मार्टफोन, गेमिंग कंसोल, ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स और घर के गैजेट्स जैसी कई चीजें शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com