Prayagraj to Shakur Basti Special Trains: प्रयागराज और नारायणपुर बाजार से दिल्ली-NCR की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को राहत देते हुए उत्तर रेलवे ने 4 ट्रेनों के रूट विस्तार की घोषणा की है.
आधिकारिक सूचना के मुताबिक ट्रेन संख्या 02417 और 02418 और ट्रेन संख्या 04163 और 04164 को अब दादरी से आगे बढ़ाकर शकूरबस्ती तक चलाने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही इस रूट एक्सटेंशन से प्रयागराज, कानपुर, इटावा और नारायणपुर बाजार क्षेत्र के यात्रियों को अब गाजियाबाद, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन तक बिना किसी परेशानी के सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी.
कब से कब तक चलेंगी ये विस्तारित ट्रेनें
इस फैसले के साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले इन ट्रेनों के चलने की तारीख और दिन ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि ये ट्रेनें शुरुआती चरण में दैनिक और बाद में हफ्ते में 4 दिन चलाई जाएंगी.
- ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज जंक्शन से शकूरबस्ती तक चलेंगी
- 11 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026: रोजाना चलेगी
- 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर 2026: रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार यानी सप्ताह में 4 दिन चलेगी.
ट्रेन संख्या 02418 शकूरबस्ती से प्रयागराज जंक्शन तक चलेगी
- 12 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026: रोजाना
- 17 अक्टूबर से 17 दिसंबर 2026: बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार यानी सप्ताह में 4 दिन चलेगी.
ट्रेन संख्या 04163 नारायणपुर बाजार से शकूरबस्ती
- 17 अक्टूबर से 16 दिसंबर 2026: मंगलवार, बुधवार और शनिवार चलेंगी.
ट्रेन संख्या 04164 शकूरबस्ती से नारायणपुर बाजार
- 16 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2026: सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगा.
प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल का नया टाइम टेबल
- ट्रेन 02417 प्रयागराज से शकूरबस्ती: यह ट्रेन प्रयागराज से अपने निर्धारित समय पर चलकर सुबह 07:00 बजे दादरी पहुंचेगी और 07:05 बजे रवाना होगी.
- गाजियाबाद: सुबह 08:15 बजे आएगी और 08:17 बजे रवाना हो जाएगी.
- नई दिल्ली: सुबह 09:15 बजे आएगी और 09:25 बजे रवाना हो जाएगी
- शकूरबस्ती : सुबह 10:05 बजे पहुंचेगी
ट्रेन नं. 02418 शकूरबस्ती से प्रयागराज
- वापसी में यह ट्रेन रात 09:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी.
- नई दिल्ली: रात 10:15 बजे आएगी आएगी और 10:25 बजे रवाना हो जाएगी.
- गाजियाबाद: रात 11:08 बजे आएगी और 11:10 बजे रवाना होगी.
- दादरी: रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:35 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी.
नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती का टाइम टेबल
ट्रेन नं. 04163 शाम 06:00 बजे नारायणपुर बाजार से रवाना होगी और दादरी तक पुराने टाइम टेबल का पालन करेगी.
दादरी : सुबह 07:00 बचे पहुंचेगी और 07:05 बजे रवाना हो जाएगी.
गाजियाबाद: सुबह 08:15 बजे पहुंचेगी और 08:17 बजे रवाना हो जाएगी.
नई दिल्ली: सुबह 09:15 बजे पहुंचेगी और 09:25 बजे रवाना हो जाएगी.
शकूरबस्ती: सुबह 10:05 बजे अपने अंतिम लक्ष्य यानी शकूरबस्ती स्टेशन पहुंचेगी.
शकूरबस्ती से नारायणपुर बाजार का टाइम टेबल
- ट्रेन 04164 रात 09:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी.
- नई दिल्ली: रात 10:15 बजे आएगी और 10:25 रवाना हो जाएगी.
- गाजियाबाद: रात 11:08 आएगी और 11:10 रवाना हो जाएगी.
- दादरी: रात 11:30 आएगी और 11:35 बजे रवाना हो जाएगी.
- अगले दिन दोपहर 12:25 बजे नारायणपुर बाजार पहुंचेगी.
कोच कंपोजीशन
- फर्स्ट एसी (First AC)
- एसी 3 टियर (AC 3 Tier)
- स्लीपर क्लास (Sleeper)
- जनरल (General Unreserved)
यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाने वालों को मिलेगा कंफर्म टिकट! 11 और रविवार तक बढ़ गए इस स्पेशल ट्रेन के फेरे
उस नई सुविधा की शुरुआत के साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन ट्रेनों से यात्रा प्लान करने से पहले पहले रेलवे हेल्पलाइन 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का करंट रनिंग स्टेटस और स्टेशन शेड्यूल अवश्य चेक कर लें.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ-मुरादाबाद रूट की 18 ट्रेनें 10 दिन रहेंगी रद्द, जानिए गाजियाबाद क्यों बना मेगा ब्लॉक का सेंटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं