- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की किराया राजधानी एक्सप्रेस से ज्यादा है, थर्ड एसी में प्रति किमी 2.4 रुपये हैं.
- राजधानी एक्सप्रेस का किराया वंदे भारत स्लीपर की तुलना में कम है और थर्ड एसी में प्रति 1000 किमी 1900 रुपये है.
- वंदे भारत स्लीपर की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि राजधानी की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा ही है.
भारतीय रेलवे यात्रियों को हाईस्पीड और अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रहा है. दिन के समय चलने वाली वंदे भारत चेयर कार की सफलता के बाद अब लंबी दूरी और रात के सफर के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर उतर चुकी है. ऐसे में देश की सबसे लोकप्रिय और वीआईपी मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और नई वंदे भारत स्लीपर के बीच यात्री तुलना कर रहे हैं. अगर आप भी दोनों ट्रेनों के किराया, स्पीड और ऑनबोर्ड सुविधाओं के फर्क को समझना चाहते हैं, तो यह विस्तृत रिपोर्ट आपके लिए है.
दोनों के किराए में कितना अंतर?
वंदे भारत स्लीपर अपनी विश्वस्तरीय तकनीक और प्रीमियम सुविधाओं के कारण राजधानी एक्सप्रेस से थोड़ी महंगी साबित हो रही है.
वंदे भारत स्लीपर का किराया
- थर्ड एसी (3AC): प्रति किलोमीटर 2.53 प्रति किलोमीटर है. ऐसे में अगर 1,000 किमी का सफर करते हैं तो 2,530 रुपये चुकाने पड़ेंगे.
- सेकंड एसी (2AC): प्रति किलोमीटर 3.26 रुपये प्रति किलोमीटर है. ऐसे में अगर 1,000 किमी का सफर करते हैं तो 3260 रुपये चुकाने पड़ेंगे.
- फर्स्ट एसी (1AC): प्रति किलोमीटर 4 रुपये प्रति किलोमीटर है. ऐसे में अगर 1,000 किमी का सफर करते हैं, तो 4000 रुपये चुकाने पड़ेंगे.
राजधानी एक्सप्रेस का किराया
राजधानी एक्सप्रेस का किराया वंदे भारत के मुकाबले थोड़ा कम है.
- थर्ड एसी (3AC): 1,000 किमी के लिए 1,900 रुपये
- सेकंड एसी (2AC): 1000 किलोमीटर के लिए 2,600 रुपये
- 1AC: 1000 किलोमीटर के लिए 3,200 रुपये.
- रूट के अनुसार फ्लेक्सी फेयर से अंतर हो सकता है.
कौन पहुंचाएगी जल्दी?
स्पीड और यात्रा के समय के मामले में सेमी हाईस्पीड वंदे भारत स्लीपर बाजी मारती दिख रही है.दरअसल, वंदे भारत स्लीपर को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के लिए तैयार किया गया है. वाराणसी से नई दिल्ली के बीच यह सफर महज 9 से 20 घंटे में पूरा करती है. हीं, राजधानी एक्सप्रेस की अधिकतम परिचालन गति (Operational Speed) आमतौर पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रहती है. हालांकि दिल्ली मुंबई या दिल्ली हावड़ा जैसे मुख्य रूटों पर यह पारंपरिक एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में काफी तेजी से सफर पूरा करती है.
सुविधाएं और सुरक्षा तकनीक
आरएसी नियम
वंदे भारत स्लीपर में आरएसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है. वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सिर्फ बर्थ कैंसिल होने पर ही कंफर्म सीट मिल पाती है, जबकि राजधानी एक्सप्रेस में पारंपरिक एसी स्लीपर डिब्बों की तरह आरएसी का विकल्प मिलता है.
सुरक्षा और इंटीरियर
वंदे भारत स्लीपर में बेहतर कुशन वाली आधुनिक बर्थ, स्वचालित सील बंद दरवाजे, स्वदेशी 'कवच' एंटीकोलिजन सुरक्षा सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे दिए गए हैं. इसके कोचों के बीच सीलबंद गैंगवे होने से धूल और बाहरी शोर ट्रेन के अंदर नहीं आता है. वहीं, राजधानी एक्सप्रेस में पारंपरिक कपलिंग, एसी बोगियां और पुरानी स्थापित ऑनबोर्ड कैटरिंग सेवाएं मिलती हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना वंदे भारत में अब होंगे 20 कोच, बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी हुआ जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं