विज्ञापन

सूरत-जयनगर के बीच चलेंगी जनरल छठ स्पेशल ट्रेनें; दानापुर, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी समेत होंगे 24 स्टॉपेज

छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सूरत और बिहार के जयनगर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. पूरी तरह से सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली ये ट्रेनें 8 से 13 नवंबर के दौरान निर्धारित तारीखों पर चलेंगी, जिससे प्रवासियों को राहत मिलेगी.

सूरत-जयनगर के बीच चलेंगी जनरल छठ स्पेशल ट्रेनें; दानापुर, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी समेत होंगे 24 स्टॉपेज
  • छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सूरत और जयनगर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.
  • ट्रेन नंबर 09071 उधना से जयनगर के लिए 10 और 11 नवंबर को दोपहर 1 बजे रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 09072 जयनगर से उधना के लिए 8, 12 और 13 नवंबर को सुबह 11:30 बजे चलेगी.
नई दिल्ली:

छठ के मद्देनजर गुजरात और बिहार के यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. सूरत के उधना से बिहार के जयनगर और जयनगर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है. ट्रेन नंबर 09071 और 09072 पूरी तरह से सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बों वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें होंगी, जो 8, 10, 11, 12 और 13 नवंबर को विभिन्न तारीखों पर पटरी पर दौड़ेंगी.

छठ पर अपने घर लौटने वाले प्रवासियों और श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. गुजरात के सूरत और बिहार के बीच लगातार बढ़ती भारी भीड़ और ट्रेनों में मारामारी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक पोस्टर और शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेनें पूरी तरह से जनरल कोच वाली होंगी, जिससे सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ट्रेन 09071: उधना से जयनगर स्पेशल ट्रेन

सूरत और आसपास के इलाकों से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए उधना से विशेष गाड़ी चलाई जा रही है, जिसकी डिटेल नीचे दी गई हैं.

  •  ट्रेन नंबर: 09071 उधना  जयनगर स्पेशल
  •  चलने की तारीख: यह ट्रेन 10 और 11 नवंबर को चलाई जाएगी.
  • प्रस्थान समय: यह ट्रेन उधना से दोपहर 1 बजे रवाना होगी.
  • कोच की विशेषता: इस पूरी ट्रेन में केवल सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को बिना रिजर्वेशन के भी सफर करने में आसानी होगी.

ट्रेन 09072: जयनगर से उधना स्पेशल ट्रेन

वापसी या अन्य दिशा के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयनगर से उधना के लिए भी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसकी डिटेल नीचे दी गी है.

  •  ट्रेन नंबर: 09072 जयनगर  उधना स्पेशल
  •  चलने की तारीख: यह विशेष ट्रेन 8, 12 और 13 नवंबर को जयनगर से प्रस्थान करेगी.
  •  प्रस्थान समय: यह ट्रेन जयनगर से सुबह 11:30 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी.

यह भी पढ़ें- स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में नहीं मिलेगा तत्काल टिकट! ना फ्लेक्सी फेयर, न डायनेमिक किराया; जानिए कोच और रिजर्वेशन के नए नियम

प्रमुख स्टॉपेज

उधना और जयनगर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें दोनों दिशाओं में देश के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को फायदा मिलेगा. अपनी यात्रा के दौरान ये ट्रेनें बारडोली, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भी रुकेंगी. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना वंदे भारत में अब होंगे 20 कोच, बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी हुआ जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Special Train, Chhath Special Train For Bihar, Surat News, Surat News Today, Chhath 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com