विज्ञापन

दिवाली-छठ पर 6 नवंबर को दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत में करीब हजार सीटें हैं खाली, फटाफट करें बुक

Delhi to Patna Vande Bharat Special Seat Availability: दिवाली और छठ पूजा के इस त्योहारी सीजन में जहां अधिकतर ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है और वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच चुकी है, वहीं भारतीय रेलवे की ओर से चलाई जा रही वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (02436) में 1300 से ज्यादा सीटें खाली हैं. जानिए ट्रेन की टाइमिंग, किराया और IRCTC पर टिकट बुकिंग की पूरी डिटेल.

दिवाली-छठ पर 6 नवंबर को दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत में करीब हजार सीटें हैं खाली, फटाफट करें बुक
दिवालीछठ पर घर जाने का सुनहरा मौका.
NDTV
  • नई दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में 6 नवंबर को 1300 से अधिक सीटें खाली उपलब्ध हैं.
  • एसी चेयर कार में 1256 सीटें और एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 88 सीटें तत्काल कन्फर्म टिकट के लिए उपलब्ध हैं.
  • ट्रेन सुबह 08:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचती है.

Delhi to Patna Vande Bharat Special: दिवाली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर दिल्ली से बिहार अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी खबर है. जहां एक ओर नियमित ट्रेनों में महीनों पहले से नो रूम और लंबी वेटिंग लिस्ट है. वहीं, 6 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार को चलने वाली नई दिल्ली-पटना ट्रेन सं. 02436 वंदे भारत स्पेशल में 1300 से ज्यादा सीटें खाली हैं. एसी चेयर कार (CC) और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) दोनों श्रेणियों में तत्काल कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं. आईआरसीटीसी के लाइव सीट उपलब्धता आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार 6 नवंबर 2026 को नई दिल्ली से पटना जंक्शन जाने वाली इस सुपरफास्ट सेमी हाई स्पीड ट्रेन में खबर लिखे जाने तक 1,300 से अधिक कन्फर्म सीटें खाली पड़ी हैं. अगर आप भी छठ पर्व पर बिहार जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बिना किसी देरी के तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं.

 6 नवंबर को कितनी सीटें हैं खाली

आईआरसीटीसी के लाइव स्टेटस के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को ट्रेन संख्या 02436 में दोनों श्रेणियों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं.

  •  एसी चेयर कार : इस क्लास में 1256 से ज्यादा सीटें खाली उपलब्ध हैं.
  •  एग्जीक्यूटिव चेयर कार: प्रीमियम श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 88 सीटें खाली हैं.

ट्रेन का समय और कितना है किराया

दिल्ली से पटना का सफर महज 12 घंटे 55 मिनट में पूरा कराने वाली इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन की समय सारणी और किराया नीचे देखें.

  •  नई दिल्ली से रवानगी का वक्त: सुबह 08:35 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी.
  •  पटना जंक्शन पर पहुंचने का समय: उसी दिन रात 21:30 बजे यानी रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
  •  कुल समय: 12 घंटे 55 मिनट का आरामदायक सफर.

Latest and Breaking News on NDTV

 किराया

एसी चेयर कार: 2,615 प्रति यात्री.
एग्जीक्यूटिव चेयर कार: 4,695 रुपये प्रति यात्री.

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ से पहले बिहार के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी जनरल स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट

ऐसे करें झटपट ऑनलाइन टिकट बुकिंग

  • अपने मोबाइल में IRCTC Rail Connect ऐप या आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं.

  • From में नई दिल्ली (NDLS) और To में पटना जंक्शन (PNBE) दर्ज करें.

  • यात्रा की तारीख 6 Nov 2026 चुनें और वंदे भारत स्पेशल (02436) पर क्लिक करें.

  • अपनी पसंद के अनुसार चेयर कार  या EC विकल्प चुनें और यात्री विवरण भरकर पेमेंट पूरा करें.

  • टिकट डाउनलोड कर अपने सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें- रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, भागलपुर, पटना और गया में होगा स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Patna Vande Bharat Timings, Vande Bharat, Chhath Special Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com