विज्ञापन

दिवाली-छठ से पहले बिहार के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी जनरल स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट

Diwali Chhath Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. हावड़ा और सियालदह से पटना, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर और जयनगर के लिए 5 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. जानिए इन सभी 5 जोड़ी ट्रेनों का पूरा रूट और टाइमटेबल.

दिवाली-छठ से पहले बिहार के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी जनरल स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट
बिहार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दी 5 स्पेशल ट्रोंन की बड़ी सौगात
NDTV

 Chhath Puja Special Train: दिवाली और छठ पूजा के मौके पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. पूर्व रेलवे ने हावड़ा और सियालदह से पटना, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर और जयनगर के लिए 5 जोड़ी विशेष अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा दिवाली और छठ के दौरान बेहद मददगार साबित होगी.

दरअसल, दिवाली और छठ पर घर जाने वाले बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया है. इसी के तहत त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से राहत दिलाने के लिए पूर्व रेलवे ने 5 जोड़ी अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये विशेष ट्रेनें मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के प्रमुख टर्मिनलों जैसे हावड़ा और सियालदह को बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे पटना, मुजफ्फरपुर, जयनगर और गोरखपुर से जोड़ेंगी. इससे जनरल टिकट पर तुरंत यात्रा करने वाले लाखों प्रवासियों को आसान सफर का विकल्प मिलेगा.

इन 5 रूटों पर चलेंगी ये अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

हावड़ा पटना हावड़ा अनारक्षित स्पेशल: यह गाड़ी बिहार की राजधानी पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए होगी.
सियालदह मुजफ्फरपुर सियालदह अनारक्षित स्पेशल: यह ट्रेन उत्तर बिहार के यात्रियों की आसान आवाजाही सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी.
हावड़ा जयनगर हावड़ा अनारक्षित स्पेशल: मिथिलांचल और दक्षिणी नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के यात्रियों के लिए शुरू की जा रही है.
सियालदह गोरखपुर सियालदह अनारक्षित स्पेशल: यह ट्रेन बिहार होते हुए पूर्वांचल और गोरखपुर जाने वालों की सुविधा के लिए होगी.
हावड़ा मुजफ्फरपुर/गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल: यह ट्रेन त्योहारी सीजन में अतिरिक्त जनरल कोचों के साथ चलाई जाएगी.

बिना रिजर्वेशन करें तुरंत सफर

आमतौर पर दिवाली और छठ पूजा के दौरान नियमित ट्रेनों में महीनों पहले ही सीटें फुल हो जाती हैं और वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच जाती है. ऐसे में रेलवे की यह Unreserved Special ट्रेन चलाने की पहल उन यात्रियों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी जो, जैसी स्थिति को रोकने और यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से डिब्बों में बैठाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बनेगा भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट थीम पार्क, 795 एकड़ में 70 राइड, वाटर और स्नो पार्क के साथ 5 स्टार रिसॉर्ट भी होगा

सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम

इन ट्रेनों के संचालन को ध्यान नहावड़ा, सियालदह, आसनसोल, झाझा, पटना और मुजफ्फरपुर जैसे व्यस्त स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे. जनरल कोचों में यात्रियों को अनुशासन के साथ चढ़ाने के लिए प्लेटफार्म पर विशेष घेराबंदी और होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त एटीवीएम मशीनें और अनारक्षित टिकट काउंटर खोले जा रहे हैं ताकि यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइनों में न लगना पड़े.

यह भी पढ़ें- एक कॉरिडोर से जुड़ेगा लाल किला, जामा मस्जिद और कश्मीरी गेट, बनाए जाएंगे चौड़े फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, हेरिटेज इंटरप्रिटेशन पार्क और ...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Special Train, Chhath Special Train Route And Timings, Chhath Special Trains, Diwali 2026, Chhath 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com