विज्ञापन

हरियाणा से लाए युवती, अमरोहा में दरोगा-सिपाही ने CRPF साथियों संग किया गैंगरेप; पीड़िता ने ऐसे बचाई जान

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दरोगा और सिपाही ने अपने दो CRPF साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है. चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

हरियाणा से लाए युवती, अमरोहा में दरोगा-सिपाही ने CRPF साथियों संग किया गैंगरेप; पीड़िता ने ऐसे बचाई जान
पूरे मामले की जानकारी देते अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव.
NDTV
अमरोहा:

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. हसनपुर थाने में तैनात दरोगा और सिपाही ने अपने दो CRPF के साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए गूगल से अफसरों का नंबर सर्च कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसका रेस्क्यू हो सका.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

आरोपियों में हसनपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक संजय तोमर, मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार और CRPF में तैनात इंस्पेक्टर लालाराम यादव और जवान विक्की उर्फ मोहित शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी एक कार में सवार होकर हसनपुर तहसील के झूलपुरी स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे. वहां उन्होंने केयरटेकर को खुद को केंद्र सरकार का बड़ा अधिकारी बताकर जांच के नाम पर दो कमरे ले लिए. इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ दरिंदगी की.

गूगल से निकाला नंबर, फिर हुआ रेस्क्यू

पीड़िता हरियाणा की रहने वाली बताई जा रही है, जिसे आरोपी अपने साथ अमरोहा लाए थे.

डरी-सहमी युवती ने अपने मोबाइल से गूगल पर पुलिस के उच्च अधिकारियों का नंबर सर्च कर पूरे मामले की सूचना दी. 

सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित निकाला और चारों आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया.

पीड़िता की तहरीर पर चारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

SP ने क्या बताया?

इस पूरे मामले में SP अमरोहा लखन सिंह ने बताया, 22-23 सितंबर की देर रात सूचना मिली कि एक महिला के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया जा रहा है. तत्काल टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित निकाला. जांच में पता चला कि महिला अपने परिचित मोहित और लालाराम जो CRPF में हैं, के साथ अमरोहा आई थी. वे अपने मित्र संजय से मिलने आए थे. महिला के आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(रिपोर्टः अमरोहा से अफसर अली)

घटना के बाद SP लखन सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हसनपुर थाने में तैनात दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, UP Crime News, UP News, Amroha News, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com