भारतीय रेल ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक मेल ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है. इस ट्रेन की मंजूरी मिलने के बाद कानपुर और दिल्ली के बीच रात भर चलने वाली रेलगाड़ी का विकल्प उपलब्ध होगा. रेलवे ने जानकारी दी है कि 14153/14154 संख्या वाली यह नई रेल सेवा, कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल के रूप में संचालित की जाएगी. कानपुर और दिल्ली दोनों ओर से यह ट्रेन चलेगी. जिससे लोगों का काफी सुविधाएं मिलने वाली है.
कानपुर और दिल्ली के नई मेल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल मेल- कानपुर सेंट्रल से रात 8.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 4.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी. यानी 8 घंटे की रात्रि यात्रा से कानपुर से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा.
वापसी में, ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल-आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.25 बजे (23.25 बजे) ट्रेन खुलेगी और सुबह 7.25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. यानी 8 घंटे रात की यात्रा में दिल्ली से कानपुर पहुंचा जा सकेगा.
दोनों दिशाओं में यह सेवा 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक की यात्रा में 8 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा, जबकि वापसी में भी 8 घंटे का समय लगेगा.
कानपुर-आनंद विहार नई मेल ट्रेन का स्टॉपेज
फफूंद
इटावा
टुंडला
हाथरस
अलीगढ़
खुर्जा
दादरी
गाजियाबाद
यात्रियों का संपर्क होगा बेहतर
नई दैनिक मेल ट्रेन यात्रियों को कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी, जिसमें दोनों दिशाओं में सुविधाजनक रात्रिकालीन यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे. नई दैनिक मेल ट्रेन आरंभ होने से कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा, साथ ही यात्रियों को रात भर की यात्रा का विकल्प और मार्ग में पड़ने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों का संपर्क मिलेगा.
यह सेवा कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली क्षेत्र के बीच आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे इस महत्वपूर्ण रेल गलियारे में यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी.
यह भी पढ़ेंः 8 घंटे में दिल्ली से बनारस, वंदे भारत स्लीपर की टाइम टेबल लीक! जानें कहां-कहां होगा स्टोपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं