विज्ञापन

Content Creators के लिए खुशखबरी, बजट में वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जान लें मतलब की बात

Union Budget 2026: 1 फरवरी को पेश हुए बजट में सरकार ने देशभर में आधुनिक कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की घोषणा की है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए Animation, Visual Effects, Gaming और Comics यानी AVGC सेक्टर को मजबूत करने पर खास फोकस रखा है.

Content Creators के लिए खुशखबरी, बजट में वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जान लें मतलब की बात
Content Creators के लिए खुशखबरी

Union Budget 2026 में सरकार ने कंटेंट क्रिएटर्स और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं के लिए एक अहम कदम उठाया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए Animation, Visual Effects, Gaming और Comics यानी AVGC सेक्टर को मजबूत करने पर खास फोकस रखा है. इस एलान से देश के लाखों युवाओं को नए मौके मिलने की उम्मीद है, जो डिजिटल और क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं.

अपना UAN नंबर कैसे निकालें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका

क्या है खुशखबरी?

बता दें कि 1 फरवरी को पेश हुए बजट में सरकार ने देशभर में आधुनिक कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की घोषणा की है. इन लैब्स का मकसद युवाओं को नई तकनीक, डिजिटल टूल्स और इंडस्ट्री से जुड़ी जरूरी ट्रेनिंग देना है. इससे न सिर्फ स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भारत को ग्लोबल क्रिएटिव इकॉनमी में मजबूत पहचान बनाने में भी मदद मिलेगी.

वित्त मंत्री के मुताबिक, आने वाले समय में AVGC सेक्टर तेजी से बढ़ने वाला है. अनुमान है कि साल 2030 तक इस सेक्टर में करीब 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले से ही स्किल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश करने की योजना बनाई है. ताकि भविष्य की जरूरतों के लिए आज के युवाओं को तैयार किया जा सके.

बजट प्रस्ताव के अनुसार, देश के लगभग 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी. इन लैब्स में छात्रों को एनीमेशन, वीडियो प्रोडक्शन, गेम डिजाइन, विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसी आधुनिक स्किल्स सिखाई जाएंगी. पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज भी मिलेगा, जिससे वे सीधे इंडस्ट्री के लिए तैयार हो सकें.

इस पहल का सबसे बड़ा फायदा छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के युवाओं को होगा. जहां अब तक ऐसे संसाधन और ट्रेनिंग की कमी रही है. अब वहां के छात्र भी बड़े शहरों के युवाओं की तरह क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने का सपना पूरा कर सकेंगे. इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और टैलेंट को बाहर जाने की जरूरत भी कम होगी.

कुल मिलाकर, बजट 2026 में किया गया यह एलान डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. कंटेंट क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए यह एक नई शुरुआत है, जो आने वाले सालों में भारत को क्रिएटिव हब बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com