विज्ञापन

अपना UAN नंबर कैसे निकालें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका

How to Get Your UAN: आप बेहद आसानी से अपना UAN नंबर पता कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

अपना UAN नंबर कैसे निकालें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका
UAN नंबर क्यों होता है इतना जरूरी?

How to Get Your UAN: अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो आपका एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN जरूर होता है. यही नंबर आपके PF खाते की पहचान होता है. लेकिन कई बार नौकरी बदलने, लंबे समय तक लॉगिन न करने या पुराने कागज खो जाने की वजह से लोग अपना UAN नंबर भूल जाते हैं. इसके बिना फिर वे अपना PF बैलेंस चेक नहीं कर पाते हैं और न ही पैसे निकाल पाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. बता दें कि आप बेहद आसानी से अपना UAN नंबर पता कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में- 

PF का पैसा बार-बार अटक रहा है? जानें पैसे न आने के पीछे कहां हो सकती है गड़बड़ी

घर बैठे ऐसे पता करें UAN नंबर

  • इसके लिए आपको EPFO की साइट पर जाना होगा. आपके पास वही मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो PF खाते में रजिस्टर है. 
  • सबसे पहले EPFO के मेंबर पोर्टल पर जाएं. वहां आपको 'Know Your UAN' का ऑप्शन दिखेगा.
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा. नंबर डालते ही उस पर एक OTP आएगा. OTP सही डालकर वेरिफिकेशन करें. 
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ बेसिक जानकारी भरनी होगी जैसे- नाम, जन्मतिथि और आधार या पैन नंबर.
  • अगर आपकी जानकारी EPFO के रिकॉर्ड से मैच हो जाती है, तो स्क्रीन पर आपका UAN नंबर दिख जाएगा. 
  • कई मामलों में यह नंबर SMS के जरिए आपके मोबाइल पर भी भेज दिया जाता है. 
  • पूरा प्रोसेस बहुत आसान है और आमतौर पर दो-तीन मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता.
UAN नंबर क्यों होता है इतना जरूरी?

UAN नंबर को PF अकाउंट की चाबी कहा जाए, तो गलत नहीं होगा. इसी नंबर के जरिए आप अपना PF बैलेंस देख सकते हैं, ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं और नौकरी बदलने पर पुराने PF खाते को नए खाते से जोड़ सकते हैं.

इसके अलावा UAN से यह भी पता चलता है कि आपके खाते में कब-कब पैसा जमा हुआ, नियोक्ता ने कितना योगदान दिया और आपने पहले कोई निकासी की है या नहीं. एक तरह से यह हर कर्मचारी की PF पहचान बन जाता है.

ऐसे में अगर आप अपना UAN नंबर भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऊपर बताए आसान स्टेप्स फॉलो करके आप मिनटों में इसे दोबारा पा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com