विज्ञापन

UK07 Rider की ICU से आने के बाद बिगड़ी हालत, अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया- यूट्यूबर को हुआ इन्फेक्शन

UK 07 Rider Health Update: अनुराग डोभाल के मैनेजर ने यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि आईसीयू से बाहर आने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई है. 

UK07 Rider की ICU से आने के बाद बिगड़ी हालत, अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया- यूट्यूबर को हुआ इन्फेक्शन
Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल का हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली:

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है. उनकी आईसीयू से आने के बाद हालत खराब हो गई है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अनुराग डोभाल का इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद यूट्यूबर के मैनेजर रोहित पांडे उनकी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. वहीं हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने बताया कि अनुराग डोभाल की हालत सीरियस है और आईसीयू से आने के बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है.  

अनुराग डोभाल की बिगड़ी हालत

Latest and Breaking News on NDTV

शनिवार को अनुराग डोभाल की हेल्थ अपडेट उनके मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, " अपडेट: अनुराग भाई की हालत सुबह तक स्टेबल थी. लेकिन उनकी हालत अब सीरियस और खराब हो गई है क्योंकि उनके क्योंकि दुर्घटना में उनके फेफड़े भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण उन्हें गंभीर इन्फेक्शन हो गया है. उन्हें निमोनिया की शिकायत सामने आई है. वह इस समय डॉक्टरों की देखरेख में हैं. हम आप सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं.”

ये भी पढे़ं- UK07 Rider के हुए मल्टीपल फ्रैक्चर, इमोशनल मन्नारा चोपड़ा का अनुराग डोभाल के परिवार को मैसेज, बोलीं-आप उस पैसे का क्या करेंगे?

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने शेयर की थी सेल्फी

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले रोहित ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अनुराग डोभाल के आईसीयू से बाहर आने के बाद पोज देते नजर आए थे. वहीं उन्होंने जानकारी दी थी कि अनुराग आईसीयू से बाहर आ गए हैं और वह उनके साथ 24 घंटे हैं. उनकी जल्दी रिकवरी के लिए दुआ करें. 

UK07 Rider के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने दो घंटे के यूट्यूब वीडियो में अपने पेरेंट्स पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे क्योंकि वह रितिका से शादी के लिए तैयार नहीं थे, जो अलग जाति की है. वहीं उन्होंने बताया कि वह सुसाइड करने के बारे में सोच रहे हैं. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान कार को क्रैश किया. उसके बाद से वह अस्पताल में हैं. जबकि पिछले दिनों अनुराग डोभाल की बिग बॉस में अच्छी दोस्त रहीं मन्नारा चोपड़ा ने जानकारी दी थी कि यूट्यूबर का फ्रैक्चर हुआ था. 

ये भी पढे़ं- UK 07 Rider का सुसाइड वीडियो था पब्लिसिटी स्टंट! वीडियो शेयर कर भाई बोला- लोग हमें जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uk07 Rider News, Anurag Dobhal, Anurag Dobhal Family, Uk07 Rider Health Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com