विज्ञापन

घर में दो LPG कनेक्शन हैं तो हो जाएं सावधान, आप पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, यहां जान लें जरूरी नियम

LPG Connection: अगर किसी व्यक्ति के नाम पर या एक ही पते पर दो अलग-अलग गैस कनेक्शन पाए जाते हैं, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है. आइए जानते हैं इससे जुड़े जरूरी नियम-

घर में दो LPG कनेक्शन हैं तो हो जाएं सावधान, आप पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, यहां जान लें जरूरी नियम
दो कनेक्शन मिलने पर क्या कार्रवाई हो सकती है?

LPG Connection: अगर आपके घर में एलपीजी गैस के दो कनेक्शन हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. सरकार और तेल कंपनियों के नियमों के अनुसार आमतौर पर एक परिवार के लिए सिर्फ एक ही गैस कनेक्शन मान्य माना जाता है. अगर किसी व्यक्ति के नाम पर या एक ही पते पर दो अलग-अलग गैस कनेक्शन पाए जाते हैं, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana LIVE: आज आपके खाते में पीएम किसान योजना के 2000 रुपये आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक

कंपनियां ऐसे पकड़ती हैं डुप्लीकेट कनेक्शन

देश की बड़ी तेल कंपनियां जैसे इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस अब एक आधुनिक सॉफ्टवेयर सिस्टम का इस्तेमाल करती हैं. इस सिस्टम के जरिए सभी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का डेटा चेक किया जाता है. अगर किसी उपभोक्ता के नाम या पते पर एक से ज्यादा कनेक्शन दिखाई देते हैं, तो सिस्टम तुरंत इसकी जानकारी दे देता है.

दो कनेक्शन मिलने पर क्या कार्रवाई हो सकती है?

अगर जांच में पता चलता है कि एक घर में दो गैस कनेक्शन हैं, तो सबसे पहले दोनों कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं. इसका मतलब है कि उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की रिफिल नहीं मिलेगी. इसके बाद उपभोक्ता को अपना केवाईसी अपडेट करना पड़ता है और एक कनेक्शन बंद कराना होता है. जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक गैस सेवा दोबारा शुरू नहीं की जाती.

सब्सिडी ली जा सकती है वापस 

अगर कोई व्यक्ति दोनों गैस कनेक्शनों पर सरकार की गैस सब्सिडी ले रहा है, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाता है. ऐसे मामलों में सरकार पहले से मिली सब्सिडी की राशि वापस मांग सकती है. जरूरत पड़ने पर ब्याज सहित पैसे की वसूली भी की जा सकती है और भविष्य में मिलने वाली सब्सिडी से भी उपभोक्ता को बाहर किया जा सकता है.

सुरक्षा और बीमा से जुड़े जरूरी नियम

एलपीजी गैस को आवश्यक वस्तु माना जाता है और इसके इस्तेमाल के लिए कुछ सुरक्षा नियम भी होते हैं. गैस कनेक्शन के साथ मिलने वाला दुर्घटना बीमा केवल वैध कनेक्शन पर ही लागू होता है. अगर घर में अवैध या बिना अनुमति वाला गैस सिलेंडर रखा मिला और कोई दुर्घटना हो जाती है, तो ऐसे में बीमा का क्लेम भी खारिज किया जा सकता है.

अगर दो कनेक्शन हैं तो क्या करें?
  • अगर किसी कारण से आपके घर में दो गैस कनेक्शन हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि उनमें से एक कनेक्शन सरेंडर कर दें. इसके लिए आपको अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर सिलेंडर और रेगुलेटर जमा करना होगा.
  • इसके बाद एजेंसी आपको टर्मिनेशन वाउचर देती है और आपकी जमा की गई सुरक्षा राशि भी वापस कर दी जाती है.

गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है. समय-समय पर अपने कनेक्शन की जानकारी जांचते रहें और अगर दो कनेक्शन हैं तो तुरंत एक को बंद करा दें. इससे आपको भविष्य में किसी परेशानी, जुर्माने या सेवा बंद होने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com