अगर आप 2 या 3 जुलाई को बिहार के समस्तीपुर मंडल से होकर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. रेलवे ने बेतिया और मझौलिया रेलखंड के बीच डबल लाइन के काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ का सफर बीच रास्ते तक ही होगा, कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और कुछ ट्रेनें तय समय से देर से चलेंगी. ऐसे में स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
कौन-सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?
रेलवे के अनुसार, 2 और 3 जुलाई को तीन पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी-
- गाड़ी संख्या 63342 नरकटियागंज- मुजफ्फरपुर पैसेंजर- 2 और 3 जुलाई को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर- 2 और 3 जुलाई को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 63341 मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज पैसेंजर- 3 जुलाई को रद्द रहेगी.
अगर आपकी यात्रा इन ट्रेनों से थी, तो पहले से दूसरा विकल्प तैयार रखें.
इन ट्रेनों का सफर बीच में ही खत्म या शुरू होगाकुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी बदला गया है.
- 14010 चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस(आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी) 1 जुलाई को सिर्फ नरकटियागंजतक जाएगी.
- 14009 चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 2 जुलाई को नरकटियागंजसे ही आनंद विहार के लिए रवाना होगी.
- 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस 3 जुलाई को सगौली तक ही जाएगी.
- 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 3 जुलाई को सगौली से शुरू होगी.
- 15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस (1 जुलाई) अब नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली होकर चलेगी.
- 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (2 जुलाई) नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते जाएगी.
- 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (2 जुलाई) मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से चलेगी.
- 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (1 जुलाई) नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा होकर जाएगी.
- 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल (2 जुलाई) मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी.
- 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (2 जुलाई) दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज होकर चलेगी.
- 75236 नरकटियागंज-रक्सौल डेमू (3 जुलाई) सिकटा के रास्ते रक्सौल पहुंचेगी.
- 75235 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू (3 जुलाई) रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से चलेगी.
- 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस (2 जुलाई) नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.
- 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (3 जुलाई) नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली मार्ग से चलेगी.
- 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (3 जुलाई) सुगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज होकर जाएगी.
- 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस (3 जुलाई) रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी.
- 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस (3 जुलाई) मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से होकर चलेगी.
रेलवे ने दो प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है.
- 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस 3 जुलाई को अपने तय समय से 3 घंटे देर से चलेगी.
- 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 3 जुलाई को 2 घंटे देर से रवाना होगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें. क्योंकि दोहरीकरण का यह काम रेलवे नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. कुछ दिनों की असुविधा के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पहले से ज्यादा सुचारु हो जाएगा. अगर आपकी ट्रेन रद्द, डायवर्ट या देरी से चल रही है, तो उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें- Patna Metro: आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट, किराया, टाइमिंग और जरूरी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं