विज्ञापन

वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अब ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक मिलेगा कन्फर्म टिकट, जानें नया रेलवे नियम

Train Ticket Booking : भारतीय रेलवे ने नया नियम लागू किया है. अब रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक खाली सीटों की बुकिंग हो सकेगी. इससे वंदे भारत समेत रिजर्व ट्रेनों में आखिरी समय पर भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अब ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक मिलेगा कन्फर्म टिकट, जानें नया रेलवे नियम
रेलवे के अनुसार, इस नई व्यवस्था से खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा.

Train Ticket Booking : अगर आखिरी समय में यात्रा का प्लान बनता है और कन्फर्म टिकट नहीं मिलता, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. क्योंकि रेलवे ने रिजर्व ट्रेनों, खासकर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत दूसरी रिजर्व्ड ट्रेनों के लिए नया नियम लागू किया है. अब रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी अगर ट्रेन में सीटें खाली रहती हैं, तो यात्री ट्रेन रवाना होने से 15 मिनट पहले तक उन सीटों की बुकिंग कर सकेंगे. इस फैसले का मकसद खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल करना और यात्रियों को अंतिम समय में भी कन्फर्म टिकट की सुविधा देना है.

क्या है रेलवे का नया नियम?

अभी तक एक बार रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने के बाद नई बुकिंग की संभावना लगभग समाप्त हो जाती थी. लेकिन नए नियम के अनुसार, अगर चार्ट बनने के बाद भी किसी ट्रेन में सीटें खाली रहती हैं, तो वे सीटें ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 15 मिनट पहले तक बुक की जा सकेंगी. इस बदलाव से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ती है या जो पहले कन्फर्म टिकट नहीं ले पाए थे.

यह सुविधा वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दूसरी सभी आरक्षित रिजर्व्ड ट्रेनों पर लागू होगी. हालांकि, सीट तभी उपलब्ध होगी जब रिजर्वेशन चार्ट जारी होने के बाद भी उसमें कोई सीट खाली बची हो. रेलवे का मानना है कि इससे ट्रेनों में खाली सीटों की संख्या कम होगी और ज्यादा यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा.

कैसे बुक करें टिकट?

यात्री अंतिम समय तक उपलब्ध सीटों की बुकिंग इन माध्यमों से कर सकते हैं - 

  • IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट
  • IRCTC Rail Connect मोबाइल ऐप
  • रेलवे के ऑथोराइज पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर

यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे - 

  • यात्रा से पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप पर सीटों की उपलब्धता जरूर चेक कर लें.
  • ट्रेन छूटने से पहले पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें.
  • यात्रा के दौरान वैलिड पहचान पत्र (ID Proof) अपने साथ रखें.
  • टिकट केवल रेलवे के ऑफिशियल माध्यमों से ही बुक करें.

रेलवे को भी होगा फायदा

रेलवे के अनुसार, इस नई व्यवस्था से खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा. कई बार चार्ट बनने के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती थीं. अब अंतिम समय तक बुकिंग की सुविधा मिलने से ज्यादा सीटें भर सकेंगी और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी. यह नया नियम उन लाखों यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है, जो अक्सर आखिरी समय में कन्फर्म टिकट न मिलने की समस्या से जूझते थे. अब अगर ट्रेन में सीट खाली है, तो यात्रा शुरू होने से ठीक पहले तक उसे बुक करने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें- 15000 रुपये तक देगी सरकार अगर आपकी है पहली नौकरी, जानें योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Ticket Booking, Railway Rules, Utililty News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com