विज्ञापन

जन्माष्टमी पर NOIDA में ट्रैफिक अलर्ट! कई सड़कों पर मिलेगा डायवर्जन और नो एंट्री

जन्माष्टमी पर NOIDA में भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए 500 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

जन्माष्टमी पर NOIDA में ट्रैफिक अलर्ट! कई सड़कों पर मिलेगा डायवर्जन और नो एंट्री
जन्माष्टमी को लेकर नोएडा में टैफिक एडवाइजरी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश में जोर शोर से तैयारियां चल रही है. 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने वाले हैं. वहीं नोएडा (NOIDA) में हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. इसके लिए नोएडा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों में जहां मंदिरों में भीड़ जुटने वाली है वहां ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाए गए हैं. इससे आम लोगों को मंदिर तक पहुंचने में आसानी हो. हालांकि वाहन वालों को दिक्कतें आने वाली है.

बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी पर NOIDA में भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए 500 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. वहीं 12 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और 8 ACP स्तर के अधिकारियों को तैयानत किया गया है. इसके अलावा आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

इस्कॉन मंदिर के पास होगा रूट डायवर्जन

नोएडा के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है. ऐसे में इस्कॉन मंदिर की ओर आने वाले वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा. इसके साथ ही कमर्शियल वाहनों का प्रवेश इस क्षेत्र में काफी दूर से ही प्रतिबंधित होगा. हालांकि लोगों के लिए फ्लाइओवर खुला रहेगा जिससे यातायात बाधित न हो. इस्कॉन मंदिर जाने वाले लोग छोटे वाहन लेकर भी नहीं पहुंच सकते हैं. मंदिर से करीब 1 किलोमीटर पहले ही सभी रास्तों पर बैरिकेंटिग रहेगी. श्रद्धालु मंदिर पैदल ही पहुंच सकते हैं.

सुरक्षा और सीसीटीवी से निगरानी

पुलिस मंदिर और आसपास के इलाकों के साथ अलग-अलग जगहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी है. सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से भी निगरानी करने की व्यवस्था की गई है. मंदिरों के पास असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इसके लिए सफेद वर्दी में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने का प्लान किया गया है.

यह भी पढ़ेंः जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को कहां-कहां खुले रहेंगे बैंक? जानें शेयर बाजार बंद है या खुला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami, Janmashtami Traffic Advisory, Noida ISKCON, Janmashtami Travel 2026, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com