जन्माष्टमी 4 सितंबर यानी शुक्रवार को मनाया जा रहा है. वहीं कई जगहों पर जन्माष्टमी के त्योहार पर स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है. यूपी में जन्माष्टमी में छुट्टी का ऐलान किया गया है. हालांकि कई ऑफिस खुले रहेंगे. हालांकि लोगों के मन में सवाल है कि क्या जन्माष्टमी के मौके पर सार्वजनिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे. वहीं ट्रेड करने वाले लोगों में भी सवाल है कि क्या शेयर बाजार बंद रहेंगे या खुले रहेंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कल कहां-कहां बैंक बंद और खुले रहेंगे.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 4 सितंबर को भारत के ज्यादातर राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बैंक की छुट्टी रहेगी. हालांकि कई बड़े शहरों में बैंक खुले भी रहने वाले हैं. जबकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी.
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. इससे प्रभावित होने वाले प्रमुख शहरों में लखनऊ, कानपुर, नोएडा, देहरादून, भोपाल और इंदौर शामिल हैं.
देश में किन जोन में बंद रहेंगे बैंक
- अहमदाबाद
- आईजल
- भोपाल
- भवनेश्वर
- चंडीगढ़
- चेन्नई
- देहरादून
- गंगटोक
- हैदराबाद
- जयपुर
- जम्मू
- कानपुर
- कोच्चि
- कोलकाता
- लखनऊ
- पटना
- रायपुर
- रांची
- शिलांग
- शिमला
- श्रीनगर
- तिरुवनंतपुरम
- विजयवाड़ा
कहां-कहां खुले रहेंगे बैंक
- अगरतला
- बेलापुर
- बैंगलुरु
- गुवाहाटी
- इंफाल
- ईटानगर
- कोहिमा
- मुंबई
- नागपुर
- दिल्ली
- पणजी
शेयर बाजार खुलेंगे या बंद
जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा. मुंबई में बैंक भी खुले रहने वाले हैं. ऐसे में शेयर बाजार भी खुला रहने वाला है. रोज की तरह प्री ओपन सेशन सुबह 9 बजे और नियमित ट्रेंडिंग समय सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक होगा. हालांकि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहने वाला है.
यह भी पढ़ेंः SBI कस्टमर के लिए 4 सितंबर को क्यों बंद रहेगा UPI सर्विस? जानें ट्रांजैक्शन का क्या होगा विकल्प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं