- दिल्ली में 27 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन होगा.
- सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन का निर्देश जारी.
- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा लागू.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रेल दिल्ली के इलाकों में 27 अक्टूबर 2026 के लिए स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि विशेष व्यवस्थाओं के चलते 27 अक्टूबर की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सेंट्रल दिल्ली के प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को डायवर्ट किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जरूरत पड़ने यातायात को सुगम बनाने के लिए कई प्रमुख चौराहों से ट्रैफिक को दूसरे सड़कों की ओर मोड़ा जाएगा.
किन चौराहों पर होगा ट्रैफिक डायवर्ट?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 6 प्रमुख प्वाइंट से गाड़ियों का रास्ता बदला जा सकता है. ऐसे में यात्रियों को ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक यात्रा करनी चाहिए.
आईटीओ चौक
दिल्ली गेट
गुरु नानक चौक
शांतिवन चौक
राजघाट डीटीसी डिपो
आईपी फ्लाईओवर

Add image caption here
कौन-कौन से रास्ते होंगे प्रभावित?
27 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे के बीच 6 सड़कों और उनसे जुड़े रास्तों पर ट्रैफिक नियम और पाबंदियां लागू रहेंगी.
बहादुर शाह ज़फर (BSZ) मार्ग: आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक
शांति वन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक का मार्ग
आसिफ अली रोड: दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग तक।
शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग तक।
गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर तक
राजघाट: राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाइपास तक
दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. सड़कों पर जाम की स्थिति कम करने के लिए प्राइवेट गाड़ियों के बजाय मेट्रो या बसों जैसे सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें. गाड़ियों को पार्किंग में ही पार्क करें. सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों और ट्रैफिक एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें.
यह भी पढ़ें | कार में खरोच लगे फर्क नहीं पड़ता, ऑफिस आने-जाने के लिए शख्स ने निकाला फॉर्मूला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं