विज्ञापन

दिल्ली की महिलाएं व्हाट्सऐप पर दर्ज करा सकेंगी शिकायत, जानें कैसे मिलेगी मदद

महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत अब महिलाएं सीधे वॉट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी अपनी लिखित शिकायत आयोग तक पहुंचा सकेंगी.

दिल्ली की महिलाएं व्हाट्सऐप पर दर्ज करा सकेंगी शिकायत, जानें कैसे मिलेगी मदद
महिलाएं Whatsapp पर कर सकती है शिकायत
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • महिला आयोग ने जारी किया शिकायत के लिए नंबर.
  • महिलाएं व्हॉट्सऐप पर ही कर सकेंगी शिकायत.
  • लिखित शिकायतों के लिए नंबर का इस्तेमाल करें.

राजधानी दिल्ली की महिलाओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने और जल्द मदद पाने के लिए परेशान नहीं होना होगा. अब दिल्ली महिला आयोग (DCW) के ऑफिस में भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत अब महिलाएं सीधे वॉट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी अपनी लिखित शिकायत आयोग तक पहुंचा सकेंगी. इसके लिए दिल्ली महिला आयोग द्वारा नया आधिकारिक वॉट्सएप नंबर 9217722609 जारी किया गया है.

शिकायत रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया आसान

आयोग की ओर से शुरू की गई इस सेवा का मुख्य उद्देश्य शिकायत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अधिक आसान, पारदर्शी और हर महिला तक सुलभ बनाना है. इस नई व्यवस्था के अंतर्गत कोई भी पीड़ित महिला अपनी समस्या या घटना से जुड़ी लिखित शिकायत तैयार कर सीधे जारी किए गए वॉट्सएप नंबर 9217722609 पर भेज सकती है. इससे उन महिलाओं को विशेष रूप से बड़ी मदद मिलेगी जो किसी कारणवश या दूरी के चलते खुद आयोग के दफ्तर तक नहीं पहुंच सकती है.

महिला आयोग ने की शिकायत करने की अपील

दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी की महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अधिकारों के हनन की स्थिति में अपनी लिखित शिकायतों के लिए नंबर का इस्तेमाल करें. आयोग के अनुसार, यह पहल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में की गई है.

यह भी पढ़ें | बिना गाड़ी इंश्योरेंस के टोल पार किया तो आएगा SMS अलर्ट, कट जाएगा 10000 का जुर्माना, NHAI का नया नियम

यह भी पढ़ें | दिल्ली के प्रदूषण से खतरा हो सकता है, विदेश से ही ऑनलाइन गवाही देने दो... हाई कोर्ट ने अर्जी कर ली मंजूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DCW, Delhi Women Commission, WhatsApp Number For Complaints, WhatsApp Number For Women, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com