विज्ञापन

दिवाली-छठ पर सूरत से बिहार के लिए 2 अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का ऐलान, गुजरात-एमपी-यूपी-बिहार में 18 स्टॉपेज

रेलवे ने ट्रेन नंबर 09073/09074 और ट्रेन नंबर 09071/09072 उधना-जयनगर-उधना के लिए दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.  यह ट्रेन गुजरात, एमपी, यूपी होकर बिहार पहुंचेगी.

दिवाली-छठ पर सूरत से बिहार के लिए 2 अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का ऐलान, गुजरात-एमपी-यूपी-बिहार में 18 स्टॉपेज
सूरत से बिहार दो स्पेशल अमृत भारत एक्सप्रेस
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • सूरत से बिहार के लिए दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान.
  • गुजरात, एमपी, यूपी और बिहार में 18 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन.
  • उधना-जयनगर-उधना के लिए दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन.

दिवाली-छठ त्योहार पर प्रदेश में नौकरी कर रहे लोगों को घर जाने के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर रही है. ऐसे में गुजरात से बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. पश्चिम रेलवे द्वारा सूरत (उधना) और बिहार के जयनगर के बीच 2 जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है, जिससे यात्रियों को सुगम और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा. सूरत में बिहार के हजारों लोग काम करने के लिए पहुंचते हैं. इस वजह से सूरत से आने वाली ट्रेन में काफी भीड़ होती है.

रेलवे ने ट्रेन नंबर 09073/09074 और ट्रेन नंबर 09071/09072 उधना-जयनगर-उधना के लिए दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.  

ट्रेन नंबर 09073/09074 उधना-जयनगर

ट्रेन नंबर 09073 उधना-जयनगर) ट्रेन रविवार को सुबह 09:50 बजे उधना से रवाना होगी और मंगलवार को सुबह 05:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. यह ट्रेन 18 और 25 अक्टूबर को चलायी जाएगी.

ट्रेन नंबर 09074 जयनगर-उधना ट्रेन मंगलवार को सुबह 09:00 बजे जयनगर से चलेगी और गुरुवार को सुबह 07:30 बजे उधना पहुंचेगी. यह ट्रेन 20 और 27 अक्टूबर को चलायी जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन नंबर 09071/09072 उधना-जयनगर

ट्रेन नंबर 09071 उधना-जयनगर) ट्रेन रविवार को दोपहर 15:45 बजे उधना से रवाना होगी और मंगलवार को सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. यह ट्रेन 18 और 25 अक्टूबर को चलायी जाएगी.

ट्रेन नंबर 09072 जयनगर-उधना ट्रेन मंगलवार को दोपहर 13:30 बजे जयनगर से चलकर गुरुवार को सुबह 08:30 बजे उधना पहुंचेगी. यह ट्रेन 20 और 27 अक्टूबर को चलायी जाएगी.

09073/09074 और 09071/09072 उधना-जयनगर ट्रेन के 18 स्टॉपेज

09073/09074 और 09071/09072 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेनें दोनों दिशाओं में गुजरात, एमपी, यूपी और बिहार के 18 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. इसमें वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी (कानपुर), सूबेदारगंज (प्रयागराज), पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशन शामिल है.

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इन अमृत भारत ट्रेनों में कुल 22 आधुनिक कोच लगाए गए हैं. इसमें 8 स्लीपर कोच, 11 जनरल कोच, 1 पैंट्री कार, 1 एसएलआरडी कोच होंगे.

यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर आखिरी समय में घर जाने वालों के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से यूपी-बिहार तक 23 स्टॉपेज

यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन, दानापुर, हरिद्वार समेत अंबेडकर नगर के लिए 7 स्पेशल ट्रेन, यूपी-एमपी और बिहार के यात्री देख ल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Bihar Special Train, Amrit Bharat Train, UP Special Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com