विज्ञापन

दिवाली-छठ पर आखिरी समय में घर जाने वालों के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से यूपी-बिहार तक 23 स्टॉपेज

रेलवे ने शकूर बस्ती से मानसी जंक्शन के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04406/04405 चलाने का ऐलान किया है. इस विशेष ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित (General Class) श्रेणी के होंगे.

दिवाली-छठ पर आखिरी समय में घर जाने वालों के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से यूपी-बिहार तक 23 स्टॉपेज
यूपी-बिहार के अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिवाली-छठ पर आखिरी समय के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान.
  • यूपी-बिहार के लोग त्योहार पर आखिरी समय में जा सकेंगे घर.
  • शकूर बस्ती से मानसी के बीच 23 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन.

दिवाली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. रेलवे ने शकूर बस्ती से मानसी जंक्शन के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04406/04405 चलाने का ऐलान किया है. इस विशेष ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित (General Class) श्रेणी के होंगे. यानी इस ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं कराया जा सकेगा. बल्कि यूपी-बिहार के लोग डायरेक्ट टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं. इससे ऐन वक्त पर घर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

04406/04405 शकूर बस्ती-मानसी ट्रेन किन-किन तारीखों को चलेगी

ट्रेन नंबर 04406/04405 शकूर बस्ती-मानसी ट्रेन दिवाली-छठ में आखिरी समय में जाने वाले यात्रियों के लिए है, जिन्हें रिजर्वेशन टिकट नहीं मिल पाया है या मौका नहीं मिल पाया है.

  • ट्रेन नंबर 04406 शकूर बस्ती-मानसी एक्सप्रेस  5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर 2026 को संचालित की जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 04405 मानसी-शकूर बस्ती एख्सप्रेस 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर 2026 को संचालित की जाएगी.

04406/04405 शकूर बस्ती-मानसी एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04406 शकूर बस्ती-मानसी एक्सप्रेस ट्रेन शकूर बस्ती से शाम 07:10 बजे रवाना होगी और ट्रेन अगले दिन रात 02:30 बजे मानसी जंक्शन पहुंचेगी.

दिल्ली-एनसीआर में स्टॉपेज- नई दिल्ली (रात 07:50 - 08:00), गाजियाबाद (रात 08:53 - 08:55)

पश्चिमी व मध्य यूपी में स्टॉपेज- अलीगढ़ (रात 11:18 - 11:20), टूंडला (रात 01:53 - 01:55), इटावा (सुबह 03:30 - 03:32), कानपुर सेंट्रल (सुबह 06:45 - 06:50), उन्नाव (सुबह 07:23 - 07:25)

लखनऊ क्षेत्र में स्टॉपेज- ऐशबाग (सुबह 08:40 - 08:50), बादशाहनगर (सुबह 09:08 - 09:10), बाराबंकी (सुबह 09:53 - 09:55)

पूर्वी यूपी में स्टॉपेज- गोंडा (सुबह 11:25 - 11:30), बस्ती (दोपहर 12:43 - 12:45), खलीलाबाद (दोपहर 01:08 - 01:10), गोरखपुर (दोपहर 02:30 - 02:40), देवरिया सदर (दोपहर 03:38 - 03:40)

बिहार में स्टॉपेज- सीवान (शाम 04:43 - 04:45), छपरा (शाम 06:15 - 06:25), सोनपुर (रात 08:13 - 08:15), हाजीपुर (रात 08:25 - 08:27), शाहपुर पटोरी (रात 09:25 - 09:27), बरौनी (रात 10:50 - 11:00), बेगूसराय (रात 11:18 - 11:20), खगड़िया (रात 12:08 - 12:10)

वापसी में ट्रेन नंबर 04405 मानसी-शकूर बस्ती एक्सप्रेस ट्रेन मानसी जंक्शन से सुबह 04:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी.

बिहार में स्टॉपेज- खगड़िया (सुबह 04:40 - 04:42), बेगूसराय (सुबह 05:18 - 05:20), बरौनी (सुबह 05:50 - 06:00), शाहपुर पटोरी (सुबह 07:00 - 07:02), हाजीपुर (सुबह 08:05 - 08:10), सोनपुर (सुबह 08:20 - 08:22), छपरा (सुबह 10:20 - 10:30), सीवान (सुबह 11:33 - 11:35)

पूर्वी यूपी में स्टॉपेज- देवरिया सदर (दोपहर 12:43 - 12:45), गोरखपुर (दोपहर 02:55 - 03:05), खलीलाबाद (दोपहर 03:54 - 03:56), बस्ती (शाम 04:26 - 04:28), गोंडा (शाम 06:25 - 06:30)

लखनऊ क्षेत्र में स्टॉपेज- बाराबंकी (रात 08:15 - 08:17), बादशाहनगर (रात 09:48 - 09:50), ऐशबाग (रात 10:20 - 10:30)

मध्य व पश्चिमी यूपी में स्टॉपेज- उन्नाव (रात 11:38 - 11:40), कानपुर सेंट्रल (रात 12:30 - 12:35), इटावा (रात 02:38 - 02:40), टूंडला (सुबह 04:20 - 04:22), अलीगढ़ (सुबह 05:18 - 05:20)

दिल्ली-एनसीआर में स्टॉपेज- गाजियाबाद (सुबह 09:36 - 09:38), नई दिल्ली (सुबह 10:40 - 10:50)

यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन, दानापुर, हरिद्वार समेत अंबेडकर नगर के लिए 7 स्पेशल ट्रेन, यूपी-एमपी और बिहार के यात्री देख लें शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Special Train, UP Special Train, General Coach, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com