विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन, दानापुर, हरिद्वार समेत अंबेडकर नगर के लिए 7 स्पेशल ट्रेन, यूपी-एमपी और बिहार के यात्री देख लें शेड्यूल

रेलवे प्रशासन 7 ट्रेनों का ऐलान किया है जिससे दानापुर, हज़रत निज़ामुद्दीन, हरिद्वार, रानी कमलापति और डॉ. अंबेडकर नगर की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी.

हजरत निजामुद्दीन, दानापुर, हरिद्वार समेत अंबेडकर नगर के लिए 7 स्पेशल ट्रेन, यूपी-एमपी और बिहार के यात्री देख लें शेड्यूल
यूपी-एमपी और बिहार के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • यूपी-एमपी और बिहार के लिए 7 स्पेशल ट्रेन.
  • हजरत निजामुद्दीन भोपाल और दानापुर के लिए ट्रेन.
  • यात्री सभी 7 ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं.

दुर्गा पूजा से लेकर दिवाली-छठ त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान लगातार किया जा रहा है. प्रदेश से बाहर रहने वाले लोग त्योहार पर घर जल्दी पहुंच सके, इस वजह से भीड़ के मुताबिक अलग-अलग स्टेशनों से स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है. इस बीच पश्चिम मध्य रेलवे ने कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है.  रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन ट्रेनों के चलने से दानापुर, हज़रत निज़ामुद्दीन, हरिद्वार, रानी कमलापति और डॉ. अंबेडकर नगर की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी.

ट्रेन नंबर 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर

  • ट्रेन नंबर 01667 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी. यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:15 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन  नंबर 01668 दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेश 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी. यह ट्रेन दानापुर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर का स्टॉपेज नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा होगा.

ट्रेन नंबर 09823/09824 सोगरिया-दानापुर

  • ट्रेन नंबर 09823 सोगरिया-दानापुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी. यह ट्रेन सोगरिया से रात 23:10 बजे रवाना होगी और अगल दिन रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 09824 दानापुर -सोगरिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी. यह ट्रेन दानापुर से रात 01:15 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 03:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 09823/09824 सोगरिया-दानापुर का स्टॉपेज बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन नंबर 01707/01708 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन

  • ट्रेन नंबर 01707 जबलपुर-हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी. यह ट्रेन जबलपुर से रात 20:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 1708 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को रवाना होगी. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 09:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 01707/01708 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन का ठहरान कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां होगा.

ट्रेन नंबर  01703/01704 जबलपुर-हरिद्वार 

  • ट्रेन नंबर 01703 जबलपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार संचालित होगी. यह ट्रेन जबलपुर से दोपहर 15:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 01704 हरिद्वार-जबलपुर एक्प्रेश 23 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी. यह ट्रेन हरिद्वार स्टेशन से दोपहर 15:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 16:20 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर  01703/01704 जबलपुर-हरिद्वार का स्टॉपेज कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी, रुड़की होगा.

ट्रेन नंबर  02192/02191 रीवा – रानी कमलापति

  • ट्रेन नंबर 02192 रीवा-रानी कमलापति एक्सपेस 17, 24 अक्तूबर और 07, 14 नवंबर 2026 को प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी. यह ट्रेन रीवा से दोपहर 1230 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 02191 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन 17, 24 अक्तूबर और 07, 14 नवंबर 2026 को प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी. यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे रवाना होगी. और अगले दिन  सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर  02192/02191 रीवा – रानी कमलापति का स्टॉपेज सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा होगा.

ट्रेन नंबर 09015/09916 कटनी-सतना 

  • ट्रेन नंबर 09015 कटनी-सतना एक्पप्रेस 10 से 22 अक्टूबर तक रोजाना संचालित होगी. यह ट्रेन कटनी से सुबह 5.45 बजे रवाना होगी और 8.45 बजे सतना पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 09016 सतना-कटनी एक्सप्रेस भी 10 से 22 अक्टूबर के बीच रोजाना संचालित होगी. यह ट्रेन सतना से शाम 18.30 बजे रवाना होगी और 20.50 बजे कटनी पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 09015/09916 कटनी-सतना का ठहराव पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा, लगर्गवां होगा.

ट्रेन नंबर 01704/01703 रीवा-डॉ.अंबेडकर नगर

ट्रेन नंबर 01704/01703 रीवा-डॉ.अंबेडकर नगर आगामी 25 और 26 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित होगी.

ट्रेन नंबर 01704/01703 रीवा-डॉ.अंबेडकर नगर का रूट रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास, इंदौर, डॉ. अंबेडकर नगर होगा.

यह भी पढ़ें | नवरात्रि और  दुर्गा पूजा पर रेलवे  चलाएगा स्पेशल ट्रेन ! यूपी, एमपी, बिहार और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Bihar Special Train, Hazrat Nizamuddin Station, Jabalpur Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com