विज्ञापन

डाक से भाई को भेजी राखी लेकिन समय पर नहीं पहुंची? जानिए कैसे दर्ज कराएं शिकायत और पाएं रिफंड

अगर आपकी राखी और गिफ्ट्स समय से नहीं पहुंचते हैं तो आप इसके लिए कदम उठा सकते हैं. आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. वहीं डाक विभाग ने रिफंड का भी प्रावधान किया है.

डाक से भाई को भेजी राखी लेकिन समय पर नहीं पहुंची? जानिए कैसे दर्ज कराएं शिकायत और पाएं रिफंड
समय से राखी नहीं पहुंचे तो क्या करें (AI)

Speed Post New Rules: राखी का त्योहार आने वाला है और बहन इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. काम और पढ़ाई की वजह से दूर रहने वाले भाई-बहन राखी के त्योहार पर एक दूसरे को राखी और गिफ्ट्स भेजते हैं. इसके लिए त्योहार के पहले ही बुकिंग शुरू हो जाती है. भारतीय डाक विभाग (Indian Post) की स्पीड पोस्ट (Speed Post) और रजिस्ट्री इस वक्त ज्यादा व्यस्त हो जाती है. कई बार तो ऐसा होता है कि डाक से भेजी गई भाई को राखी समय से पहुंच भी नहीं पाती है. वहीं भाई अपनी बहन के लिए जो गिफ्ट्स समय पर नहीं पहुंच पाता है. लेकिन अब डाक विभाग नियमों में बदलाव किया है.

अगर आपकी राखी और गिफ्ट्स समय से नहीं पहुंचते हैं तो आप इसके लिए कदम उठा सकते हैं. आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. वहीं डाक विभाग ने रिफंड का भी प्रावधान किया है.

त्योहार के समय भाई को भेजी गई राखी अगर वक्त पर न पहुंचे, तो चिंता होना स्वाभाविक है. भारतीय डाक (India Post) से भेजी गई राखी अगर गुम हो गई है या देरी से पहुंच रही है तो आप सुरक्षा और डिलीवरी प्रक्रिया और डाक विभाग का नियम जान लेना चाहिए. 

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने सेवाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तेज बनाने के लिए 1 अगस्त 2026 से स्पीड पोस्ट और डिलीवरी प्रक्रिया के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इस नए नियम के तहत सुरक्षा, तकनीकी अपग्रेड, और पार्सल की श्रेणियों को लेकर कई सख्त कदम उठाए गए हैं.

अपने पोस्ट की कर सकते हैं ट्रैकिंग

राखी पोस्ट करते समय आपको जो रसीद दी जाती है उस पर 13 अंकों का Consignment Number  लिखा होता है. भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट (www.indiapost.gov.in) पर जाकर 'Track N Trace' विकल्प में अपने पार्सल को ट्रैक कर सकते हैं. आपको पता चल जाएगा कि किस तारीख को पार्सल आखिरी बार किस डाकघर या हब में पहुंचा था. यदि ऑनलाइन स्टेटस अपडेट नहीं दिख रहा है, तो आप इंडिया पोस्ट के राष्ट्रीय कस्टमर केयर नंबर 1800-266-6868 पर कॉल कर सकते हैं. 

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें 

अपने पार्सल का स्टेटस देखने के बाद आपकी पार्सल रूका हुआ है या फिर डिलीवरी नहीं हुई है तो आप पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. आपको वेबसाइट पर Complaints सेक्शन में जाना होगा, वहां 'Register Complaint' पर क्लिक करें. यहां आपको अपनी सर्विस चुननी होगी इसके बाद बुकिंग की तारीख, भेजने वाले और पाने वाले का पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां देनी होगी. शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रेफ्रेंश नंबर मिलेगा. आप इससे अपनी शिकायत को भी ट्रैक कर सकते हैं.

डाक विभाग तय समय-सीमा के भीतर दस्तावेज या पार्सल नहीं पहुंचाता है, तो नियमों के तहत पूरा पोस्टेज शुल्क वापस (Refund) किया जाता है. 

बता दें, डाक विभाग ने 1 अगस्त से 24 और 48 घंटे में डिलीवरी की गारंटी वाली प्रीमियम सेवाएं शुरू कर रही है, जो फिलहाल प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में सक्रिय हैं.

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन से पहले बदल जाएंगे स्पीड पोस्ट के नियम, राखी भेजने से पहले देखें नई रेट लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Post, India Post Rakhi Box, Speed Post, Speed Post Charges For Rakhi And Documents, Indian Post Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com