विज्ञापन

रीवा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बड़ा मौका, एक ही शिविर में मिलेगा लोन और RuPay कार्ड

रीवा नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए खास शिविर शुरू किया है, जिसमें पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15,000 से 50,000 रुपये तक लोन और RuPay क्रेडिट कार्ड की सुविधा एक ही जगह उपलब्ध कराई जा रही है.

रीवा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बड़ा मौका, एक ही शिविर में मिलेगा लोन और RuPay कार्ड
रीवा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बड़ा मौका
Shutterstock

मध्य प्रदेश में रीवा नगर निगम ने पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए एक खास शिविर का आयोजन किया है. इस शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) के जरिए लोन और RuPay क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की पूरी सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है. इसे स्ट्रीट वेंडर्स के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

15,000 से 50,000 रुपये तक का लोन उपलब्ध

इस शिविर का मकसद छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. पीएम स्वनिधि योजना के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को 15,000 से लेकर 50,000 रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ही समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को ब्याज पर सब्सिडी का भी फायदा मिलेगा, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम होगा और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

RuPay क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी शामिल

शिविर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड बनाने की भी सुविधा उपलब्ध है. इस कार्ड के जरिए विक्रेता डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे और अपने कारोबार को आधुनिक बना सकेंगे. केंद्र सरकार देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है.

एक ही जगह पर पूरी प्रक्रिया

इस शिविर की खास बात यह है कि लाभार्थियों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. आवेदन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दूसरी सभी प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर पूरी की जा रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, इससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं का लाभ ले सकेंगे.

किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी?

शिविर में आवेदन करने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स को कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स साथ लाने होंगे, जिनमें पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स और वेंडिंग से जुड़े प्रमाण शामिल हैं. सभी डॉक्युमेंट्स सही पाए जाने पर लोन और कार्ड की प्रक्रिया तुरंत आगे बढ़ाई जाएगी.

इस पहल से रीवा के हजारों स्ट्रीट वेंडर्स को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. इससे न केवल उनका व्यवसाय मजबूत होगा, बल्कि वे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी योगदान दे सकेंगे. नगर निगम का कहना है कि ऐसे शिविरों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और डिजिटल इंडिया अभियान को गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें:- बिजली बिल का 15 तारीख तक SMS और WhatsApp पर मिलेगा अपडेट, अगर आपका नंबर बदल गया तो जानिए कैसे करें रजिस्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rewa Street Vendor Shivir, PM SVANidhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com