दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मॉनसून हल्की राहत देगा. 18 जुलाई से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली-एनसीआर में 19 जुलाई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. दिल्ली-एनसीआर में 19 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों में तेज बारिश और आंधी की आशंका व्यक्त की है. इसके बाद 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है.

Add image caption here
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के इलाकों में बना एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र अब कमज़ोर पड़कर सामान्य कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है. इसके असर से छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा बारिश होने की संभावना है, जबकि आज ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है.
बिहार, उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 18 और 19 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. दक्षिण भारत के कर्नाटक और केरल में भी तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. दूसरी ओर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रह सकती हैं, हालांकि गर्म और उमस भरे मौसम का असर बना रहेगा.
राजस्थान में मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद
राजस्थान में इस हफ्ते कमजोर रहे मानसून के अगले सप्ताह जोर पकड़ने की उम्मीद है. इसके अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून की परिस्थितियां अगले दो-तीन जारी रहने की संभावना है. हालांकि पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 21 जुलाई से बढ़ोतरी हो सकती है.
मध्य प्रदेश में मानसून रिटर्न!
मध्य प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है. पिछले नौ दिनों से कई जिलों में तेज बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 19 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.
ये भी पढें : Ground Report: बिहार में रूठे इंद्रदेव, 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश, भारी मुश्किल में राज्य के किसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं