विज्ञापन

हावड़ा की 15 वर्षीय राइफल शूटर रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस तलाश में जुटी

दमयंती को आखिरी बार हावड़ा रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर देखा गया था. उनकी गुमशुदगी से परिवार बेहद चिंतित है और पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है.

हावड़ा की 15 वर्षीय राइफल शूटर रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस तलाश में जुटी
राइफल शूटर खिलाड़ी दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
  • पश्चिम बंगाल के हावड़ा की 15 वर्षीय राइफल शूटर दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं.
  • दमयंती घर से सामान खरीदने दुकान गई थीं, लेकिन वापस लौटकर नहीं आईं और रेलवे स्टेशन पर देखी गईं थीं.
  • दमयंती को राष्ट्रीय टीम के ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिला था और वह नियमित अभ्यास करती थीं.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के हावड़ा की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली राइफल शूटर खिलाड़ी दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. दमयंती मध्य हावड़ा के 30/2, उमाचरण भट्टाचार्य लेन की निवासी हैं. परिजनों के अनुसार, वह कल सुबह घर से दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर निकली थीं. लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटीं. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका. उन्हें आखिरी बार हावड़ा रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर देखा गया था.

दमयंती के पिता ध्रुवज्योति सेन ने बताया कि उनकी बेटी को राष्ट्रीय टीम के ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिला है और उसने शूटिंग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. वह प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से अभ्यास करती थी. बीती रात भी वह जल्दी सो गई थी. उनका मोबाइल फोन घर पर ही था. परिवार के अनुसार, घर में किसी तरह का विवाद या तनाव भी नहीं था. ऐसे में उसके अचानक लापता होने की वजह समझ से परे है.

हावड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

दमयंती के अचानक गायब होने से पूरा परिवार, रिश्तेदार और उसके साथी खिलाड़ी गहरी चिंता में हैं. इस संबंध में हावड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट (मिसिंग डायरी) दर्ज कराई गई है. परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी तलाश में लोगों से मदद की अपील की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. हावड़ा सिटी पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि मिसिंग डैयरी मिलने के बाद एक केस दर्ज किया गया है और जहां-जहां हम लोगों को सुराग मिल रहा है, वहां पुलिस पहुंच कर जांच और छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें : 'सेकेंड क्लास यात्री' क्या होता है? SC बोला- खर्च से तय नहीं होनी चाहिए यात्री की क्लास; HC का निर्णय पलटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Missing Case, West Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com