विज्ञापन

नवरात्रि मेले के लिए विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी 10 जोड़ी ट्रेनें, मां विंध्यवासिनी के दर्शन होंगे आसान, यूपी-बिहार से मुंबई तक फायदा

Maa Vindhyavasini Mandir: विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर असम, महाराष्ट्र तक के श्रद्धालुओं को नवरात्रि में यहां आने का मौका मिलेगा.

नवरात्रि मेले के लिए विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी 10 जोड़ी ट्रेनें, मां विंध्यवासिनी के दर्शन होंगे आसान, यूपी-बिहार से मुंबई तक फायदा
Maa Vindhyavasini Temple Mirzapur
Graphics
नई दिल्ली:

नवरात्रि मेले में मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. रेलवे ने विंध्याचल स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज देने का फैसला किया है. 11 अक्टूबर से लेकर दशहरा के बाद 26 अक्टूबर तक ये ट्रेनें विंध्याचल स्टेशन पर 2 मिनट का स्टॉपेज लेंगी. इसमें लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, पुरी आनंद विहार एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं. इससे पटना, आनंद विहार, भागलपुर, दानापुर से लेकर प्रयागराज, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय डीडीयू जंक्शन जैसे शहरों से मिर्जापुर आने वाले रेलयात्रियों को फायदा मिलेगा. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने ये जानकारी दी है. 

विंध्याचल स्टेशन पर नवरात्रि मेला के लिए ट्रेनों की लिस्ट

1.    ट्रेन नंबर 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 22.30 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 22.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान 
2.    ट्रेन नंबर 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 16.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 16.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान  
(मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ठाणे, कल्याण, नाशिक होते हुए ये ट्रेन मध्य प्रदेश में इटारसी, जबलपुर, सतना होते हुए प्रयागराज, विंध्याचल, डीडीयू जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना तक जाती है)

बेंगलूरु संघमित्रा एक्सप्रेस

3.    ट्रेन नंबर 12296 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरु संघमित्रा एक्सप्रेस 00.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 00.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान
4.    ट्रेन नंबर 12295 एसएमभीबी, बेंगलूरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस 01.40 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 01.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
(बेंगलुरु से नागपुर, इटारसी, जबलपुर,सतना होते हुए प्रयागराज छिवकी, विंध्याचलपंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा से दानापुर तक जाती है) 

जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस

 5.    ट्रेन नंबर 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस 10.़40 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 10.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान. 
6.    ट्रेन नंबर 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 18.00 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 18.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
 (बिहार-नेपाल बॉर्डर पर जोगबनी, पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, विंध्याचल, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल नई दिल्ली तक आती-जाती है.) 

लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

 7.    ट्रेन नंबर 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान .
8.    ट्रेन नंबर 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
 (मुंबई, कल्याण,भुसावल, इटारसी, जबलपुर ,सतना ,प्रयागराज छिवकी,विंध्याचल, DDU जंक्शन,पटना,बरौनी, कटिहार,न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ असम तक जाती है.)

लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस

9.    ट्रेन नंबर 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
10.    ट्रेन नंबर 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान.

भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

11.    ट्रेन नंबर 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
12.    ट्रेन नंबर 12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
(मुंबई,कल्याण,भुसावल,इटारसी,जबलपुर,सतना,प्रयागराज छिवकी,विंध्याचल,DDU जंक्शन,पटना,किऊल,जमालपुर,भागलपुर तक) 

ये भी पढ़ें - नवरात्रि पर दिल्ली-यूपी से जाना है दर्शन के लिए वैष्णो देवी, जानिए कौन-कौन सी ट्रेन सीधे पहुंचाएंगी माता के धाम

हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस

13.    ट्रेन नंबर 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 11.03 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 11.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
14.    ट्रेन नंबर 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 16.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 16.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
(हावड़ा (कोलकाता),धनबाद,गया,DDU जंक्शन,विंध्याचल,प्रयागराज जंक्शन,कानपुर सेंट्रल,टूंडला,भरतपुर,जयपुर,जोधपुर, बीकानेर तक)

15.    ट्रेन नंबर 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 11.03 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 11.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान .
16.    ट्रेन नंबर 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 16.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 16.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान.

पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

17.    ट्रेन नंबर 12801 पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 18.15 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 18.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
18.    ट्रेन नंबर 12802 आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 07.56 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 07.58 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
(ओडिशा में पुरी, भुवनेश्वर,कटक,टाटा नगर,बोकारो स्टील सिटी,गया,DDU जंक्शन,विंध्याचल,प्रयागराज जंक्शन,कानपुर सेंट्रल,गाजियाबाद,आनंद विहार टर्मिनल) 

दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

19.    ट्रेन नंबर 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 08.58 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 09.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
20.    ट्रेन नंबर 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 17.48 बजे विंध्याचल स्टेशन पर ठहरने के साथ 17.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान.
(ओल्ड दिल्ली जंक्शन,गाजियाबाद,अलीगढ़,टूंडला,कानपुर सेंट्रल,प्रयागराज जंक्शन,विंध्याचल,DDU जंक्शन,पटना,भागलपुर,साहिबगंज,मालदा टाउन,न्यू जलपाईगुड़ी,कामाख्या तक)

ये भी पढ़ें - नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी ये 30 ट्रेनें, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, बिहार और झारखंड से आने वाले श्रद्धालु को राहत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maa Vindhyavasini Mandir, Vindhyachal Dham, Vindhyachal Railway Station Stoppage, Maa Vindhyavasini Temple Mirzapur, Navratri Special Trains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com