Airline Ticket Rules for Kids: अगर आप अपने बच्चे के साथ फ्लाइट में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस उम्र से बच्चों के लिए टिकट लेना अनिवार्य होता है. ट्रेन में जहां 5 साल तक के बच्चों का सफर मुफ्त होता है, वहीं फ्लाइट में बच्चों के टिकट के लिए (Flight Ticket Charges for Kids)भी अलग नियम होते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि किस उम्र में टिकट लेना जरूरी है, कितनी छूट मिलती है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
2 साल से छोटे बच्चों का टिकट
अगर आपका बच्चा 2 साल से छोटा (Infant) है, तो उसे अलग सीट की जरूरत नहीं होती. वह आपकी गोद में बैठकर यात्रा कर सकता है. हालांकि, कुछ एयरलाइंस छोटे बच्चों के लिए इन्फेंट टिकट चार्ज करती हैं, जो आमतौर पर वयस्क टिकट की तुलना में काफी सस्ती होती है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एयरलाइंस की तरफ से सुरक्षा के लिए बच्चों के लिए स्पेशल सीट बेल्ट या बेसिनेट (Baby Cradle) की सुविधा दी जाती है.नियमें के अनुसार, एक वयस्क केवल एक ही बच्चे को गोद में लेकर ट्रैवल कर सकता है.
2 से 12 साल के बच्चों का टिकट
अगर आपका बच्चा 2 से 12 साल के बीच का है, तो उसके लिए अलग सीट जरूरी होगी और आपको उसका टिकट खरीदना होगा.लेकिन इन टिकटों की कीमत कम होती है.
इस उम्र से लेनी पड़ती है फुल टिकट
अगर बच्चा 12 साल या उससे अधिक उम्र का है, तो उसे वयस्क यात्री (Adult Passenger) माना जाएगा और उसे पूरी कीमत वाला टिकट खरीदना होगा.12 से 17 साल के बच्चे अकेले यात्रा कर सकते हैं, लेकिन एयरलाइंस उनकी सुरक्षा के लिए स्पेशल असिस्टेंस सर्विस भी देती हैं.
फ्लाइट में बच्चों के साथ सफर करने से पहले ये बातें जान लें
- टिकट बुकिंग से पहले Discount और पॉलिसी की जानकारी लें, क्योंकि हर एयरलाइन के नियम अलग होते हैं.
- इन्फेंट के साथ यात्रा कर रहे हैं तो एयरलाइन से सीटिंग अरेंजमेंट और सेफ्टी गाइडलाइंस पूछ लें.
- अगर बच्चा अकेले यात्रा कर रहा है, तो एयरलाइन से "Unaccompanied Minor" सर्विस के बारे में पता करें.
फ्लाइट में सफर करने के लिए बच्चों के टिकट के नियमों को समझकर आप आसानी से अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं और बिना किसी परेशानी के अपने परिवार के साथ फ्लाइट का आनंद ले सकते हैं. यात्रा से पहले एयरलाइन से इन सुविधाओं के बारे में जानकारी लेना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Airport Rules: फ्लाइट में सफर के दौरान आप कितना कैश ले जा सकते हैं? जान लीजिए नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं