विज्ञापन

विंध्याचल स्टेशन पर नवरात्रि में 22 ट्रेनों को अस्थायी स्टॉपेज मिलेगा, 12 मेमू ट्रेनें चलेंगी, दिल्ली-बिहार से मिर्जापुर-भदोही, वाराणसी तक रेलयात्रियों को तोहफा,

नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के लिए विंध्याचल धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को उत्तर मध्य रेलवे ने सौगात दी है. दिल्ली, आनंद विहार से पूर्वांचल होकर जाने वाली ट्रेनों को यहां अस्थायी ठहराव दिया गया है. इससे प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही जैसे जिलों को भी फायदा होगा.

विंध्याचल स्टेशन पर नवरात्रि में 22 ट्रेनों को अस्थायी स्टॉपेज मिलेगा, 12 मेमू ट्रेनें चलेंगी, दिल्ली-बिहार से मिर्जापुर-भदोही, वाराणसी तक रेलयात्रियों को तोहफा,
Vindhyachal Railway Station
NDTV
नई दिल्ली:

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने नवरात्रि को देखते हुए विंध्याचल जाने वाले रेलयात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं. रेलवे ने 20 से ज्यादा बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को यहां अस्थायी स्टॉपेज देने का फैसला किया है, ताकि श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्रि के दौरान मिर्जापुर में विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन में कोई दिक्कत न हो. विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 22 एक्सप्रेस ट्रेनों और 12 मेमू ट्रेनों को स्टॉपेज मिलेगा. नवरात्रि मेला के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों को 2 से 5 मिनट का स्टॉपेज दिया जाएगा. इसमें हावड़ा-मुंबई रूट की कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें, दिल्ली-पटना-हावड़ा मुख्य रेल रूट और विंध्याचल से जाने वाली चंबल एक्सप्रेस शामिल है.

15 दिनों के लिए विंध्याचल यात्रियों को सौगात

रेलवे की इस लिस्ट में  हावड़ा-जोधपुर, हावड़ा-बीकानेर, जोधपुर-हावड़ा, बीकानेर-हावड़ा, पुरी-आनंद विहार और लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र, जोगबनी-आनंद विहार, दिल्ली, कामाख्या, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी, बेंगलुरु-दानापुर, बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनल जैसी अहम ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों का 11 अक्टूबर को नवरात्र के पहले दिन से 26 अक्टूबर तक स्टॉपेज विंध्याचल में होगा.

विंध्याचल में 12 विशेष मेमू और मेला स्पेशल ट्रेनें 

प्रयागराज, वाराणसी, भदोही और लखनऊ से विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल मेमू ट्रेनें भी चलाएगा. मिर्जापुर-लखनऊ-मिर्जापुर अनारक्षित मेला स्पेशल  का अपडाउन ट्रेन नंबर 04113/04114). यह मेमू ट्रेन कुल 30 फेरे लगाएगी. मेमू ट्रेन मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, ऊंचाहार, प्रयागराज जंक्शन, रायबरेली और उतरतिया जंक्शन पर उतरेगी. मिर्जापुर से मेमू ट्रेन शाम 16:20 बजे चलेगी और लखनऊ सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी.

विंध्याचल धाम जाने वालों के लिए इंतजाम

विंध्याचल और मिर्जापुर स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, पीने के पानी के साथ और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. ट्रेनों के टाइमटेबल, रूट और स्टॉपेज की सटीक जानकारी के लिए श्रद्धालु रेल मदद हेल्पलाइन 139  की मदद ली जा सकती है. विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भी रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं.

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण उत्तर मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे की कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव होगा. झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना सेक्शन में ललितपुर स्टेशन पर रिमॉडलिंग कार्य से 4 मुख्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है. ये ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी.मदुरै-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 12 और 15 जुलाई को बीना, रुठियाई, सोगरिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी नहीं होगा. 

स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन कैंसल

हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12644) 17 जुलाई को मथुरा, बयाना, सोगरिया, रुठियाई  बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (12615) 13-19 जुलाई को बीना  गुना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर में नहीं रुकेगी. डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ एक्सप्रेस (16093) 14 और 18 जुलाई को इटारसी,  जबलपुर, कानपुर सेंट्रल और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी में नहीं रुकेगी. लखनऊ-केएसआर बेंगलुरु स्पेशल 11 और 18 जुलाई और केएसआर बेंगलुरु-लखनऊ स्पेशल 14 और 21 जुलाई को कैंसल रहेगी.

ये भी पढ़ें - प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का ऐलान, वडोदरा-रतलाम-कोटा-आगरा-कानपुर-सासाराम-गया-झाझा-आसनसोल समेत 28 स्टॉपेज

यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन-खड़की स्पेशल ट्रेन का ऐलान, मथुरा, कोटा, सूरत, वडोरदा, रतलाम, पालघर, लोनावला समेत 18 स्टॉपेज

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vindhyachal Railway Station, Shardiya Navratri 2026, North Central Railway, Vindhyavasini Devi, Mirzapur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com