विज्ञापन

नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी ये 30 ट्रेनें, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, बिहार और झारखंड से आने वाले श्रद्धालु को राहत

शारदीय नवरात्र के मौके पर मध्य प्रदेश स्थित प्रसिद्ध मां शारदा धाम जाने वालों के लिए रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों के स्टॉपेज का ऐलान किया है. जानिए कौन-कौन सी ट्रेन मैहर स्टेशन पर रुकेंगी, उनके समय और संचालन की तारीखों की पूरी जानकारी. 

नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी ये 30 ट्रेनें, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, बिहार और झारखंड से आने वाले श्रद्धालु को राहत
मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का हॉल्ट; देखें पूरी लिस्ट.
NDTV

Maihar Railway Station Navratri Train Stoppage: शारदीय नवरात्र मेले के मौके पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पीठ मां शारदा धाम यानी मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने मैहर रेलवे स्टेशन पर 15 जोड़ी यानी 30 अपडाउन प्रमुख एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को 5-5 मिनट का अस्थायी स्टॉपेज प्रदान किया है.  यह विशेष व्यवस्था 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर नवरात्र मेले के अंत तक प्रभावी रहेगी.  दरअसल, नवरात्र पर्व के दौरान देश के देश के अलग-अलग राज्यों विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं.

लिहाजा, यात्रियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का 5 मिनट का अस्थायी हॉल्ट देने का फैसला किया है. इस कदम से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मैहर पहुंचने में सीधी मदद मिलेगी. 

मैहर स्टेशन पर रुकने वाली डाउन ट्रेनों की पूरी लिस्ट और टाइमिंग

रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, डाउन दिशा में नीचे दी गई प्रमुख ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव दिया गया है.

  • 11055 LTT  गोरखपुर एक्सप्रेस: समय 03:10 से 03:15 (11.10.26 से 21.10.26 तक)
  • 11059 LTT  छपरा एक्सप्रेस: समय 03:10 से 03:15 (10.10.26 से 20.10.26 तक)
  • 12669 चेन्नई सेंट्रल  छपरा गंगा कावेरी: समय 20:50 से 20:55 (10.10.26 से 19.10.26 तक)
  • 19051 वलसाड  मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: समय 15:05 से 15:10 (10.10.26 से 17.10.26 तक)
  • 11045 कोल्हापुर  धनबाद एक्सप्रेस: समय 17:20 से 17:25 (16.10.26 को)
  • 15268 LTT  रक्सौल एक्सप्रेस: समय 10:40 से 10:45 (12.10.26 से 19.10.26 तक)
  • 18201 दुर्ग  नौतनवा एक्सप्रेस: समय 05:35 से 05:40 (14.10.26 से 21.10.26 तक)
  • 11037 पुणे  गोरखपुर एक्सप्रेस: समय 11:05 से 11:10 (15.10.26 को)
  • 17610 पूर्णा जंक्शन  पटना जंक्शन: समय 10:40 से 10:45 (15.10.26 को)
  • 22103 LTT  अयोध्या कैंट एक्सप्रेस: समय 06:45 से 06:50 (12.10.26 से 19.10.26 तक)
  • 18610 LTT  रांची एक्सप्रेस: समय 10:40 से 10:45 (16.10.26 को)
  • 22971 बांद्रा टर्मिनस  पटना जंक्शन: समय 15:05 से 15:10 (12.10.26 से 19.10.26 तक)
  • 22131 पुणे  बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस: समय 11:05 से 11:10 (12.10.26 से 19.10.26 तक)
  • 15647 LTT  गुवाहाटी एक्सप्रेस: समय 01:00 से 01:05 (16.10.26 को)
  • 19045 सूरत  छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस: समय 02:00 से 02:05 (11.10.26 से 21.10.26 तक)

इसी तरह इन सभी 15 ट्रेनों को वापसी यानी Up दिशा में भी मैहर स्टेशन पर 5-5 मिनट का हॉल्ट मिलेगा.

पांच मिनट का हॉल्ट क्यों है बेहद खास

आम तौर पर हाल्ट 2 मिनट का होता है, लेकिन भीड़ को देखते हुए इसे 5 मिनट किया गया है, ताकि बुजुर्ग और बच्चों समेत सभी श्रद्धालु आराम से उतर और चढ़ सकें.  इसके साथ ही अब मुंबई, पुणे, सूरत, चेन्नई और बेंगलुरु से आने वाले श्रद्धालुओं को अब कटनी या सतना उतरकर टैक्सी बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

यह भी पढ़ें- सिद्धबली एक्सप्रेस अब शाहदरा जंक्शन पर भी रुकेगी, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, सीलमपुर और दिलशाद गार्डन  के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, देखें नया टाइमटेबल

रेलवे ने लोगों से अपील की है कि इस रूट की ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- जनपथ, मंडी हाउस, राजीव चौक और नई दिल्ली...दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन आज बंद, देखिए पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri Special Trains, Maihar Mela, Indian Railways, Maihar Station, Maa Sharda Dham
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com