- मिर्जापुर से उतरेटिया के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी.
- यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन होगी जो रोजाना चलायी जाएगी.
- मिर्जापुर से प्रयागराज, रायबरेली होते हुए यात्री लखनऊ पहुंचेंगे.
नवरात्र पूजा शुरू हो चुका है और पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. वहीं दशहरा मेला की स्पेशल तैयारी जगह-जगह की जा रही है. त्योहार और मेला को देखते हुए रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेन शुरू कर दिया है. इस बीच उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने त्योहारी सीजन और मेलों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को आसान बनाने के लिए मिर्जापुर और उतरेटिया जंक्शन के बीच एक अनारक्षित (जनरल क्लास) मेला स्पेशल ट्रेन (Un-reserved Mela Special Train) के संचालन का फैसला लिया है.
इसके लिए उत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 04129/04130 मिर्जापुर-उतरेटिया मेला स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. उतरेटिया लखनऊ के पास महत्वपूर्ण जक्शन है जो तेजी से विकसित किया जा रहा है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं के बीच रोजाना चलाई जाएगी और यह 9 स्टेशनों पर रुकने वाली है.
ट्रेन नंबर 04129/04130 मिर्जापुर-उतरेटिया मेला स्पेशल टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 04129 मिर्जापुर - उतरेठिया जंक्शन मेला स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2026 तक रोजाना संचालित की जाएगी. यह मिर्जापुर स्टेशन से दोपहर 16:05 बजे रवाना होगी और 7 घंटे बाद रात 23:10 बजे उतरेटिया जंक्शन पहुंचेगी.
वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04130 उतरेठिया जंक्शन - मिर्जापुर स्पेशल ट्रेन भी 27 अक्टूबर 2026 तक रोजाना संचालित होगी. यह उतरेठिया जंक्शन से रात 01:00 बजे चलकर सुबह 08:30 बजे मिर्जापुर स्टेशन पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04129/04130 मिर्जापुर-उतरेटिया मेला स्पेशल स्टॉपेज
- मिर्जापुर
- विंध्याचाल
- मेजा रोड
- नैनी जक्शन
- प्रयागराज
- प्रयाग जक्शन
- कुंडा हरनामगंज
- ऊंचाहार जक्शन
- रायबरेली जक्शन
- बछरावां
- उतरेटिया जंक्शन
यह एक पूरी तरह से अनारक्षित (Un-reserved / General Class) श्रेणी की ट्रेन है, जिससे यात्रियों को सामान्य टिकट या पास के आधार पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.
यात्री ट्रेनों के समय या ठहराव से जुड़ी किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक पोर्टल www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन, दानापुर, हरिद्वार समेत अंबेडकर नगर के लिए 7 स्पेशल ट्रेन, यूपी-एमपी और बिहार के यात्री देख ल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं