विज्ञापन

अब सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, रेलवे ने शुरू किया SOS अलर्ट सिस्टम, एक क्लिक में मिलेगी तुरंत मदद

भारतीय रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Yatri App के सहयोग से एक खास SOS अलर्ट सिस्टम शुरू किया है. आपात स्थिति में ऐप पर एक क्लिक करते ही यात्री की लाइव लोकेशन और पूरी जानकारी तुरंत RPF कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है.

अब सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, रेलवे ने शुरू किया SOS अलर्ट सिस्टम, एक क्लिक में मिलेगी तुरंत मदद
रेलवे ने शुरू किया SOS अलर्ट सिस्टम

भारतीय रेलवे ने यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Yatri App के सहयोग से एक खास SOS अलर्ट सिस्टम शुरू किया है. आपात स्थिति में ऐप पर एक क्लिक करते ही यात्री की लाइव लोकेशन और यात्रा की पूरी जानकारी तुरंत Railway Protection Force (RPF) कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है.

मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने पर रेलवे का जोर है. सेंट्रल रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री ऐप में नया SOS सुरक्षा फीचर शुरू किया. यह फीचर यात्री ऐप के सहयोग से लॉन्च किया गया है. मुंबई का उपनगरीय रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े और व्यस्त रेल नेटवर्कों में से एक है. SOS फीचर महिलाओं को ट्रेन, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज और स्टेशन परिसर में किसी भी आपात स्थिति में सीधे RPF से संपर्क करने की सुविधा देगा. SOS बटन दबाते ही महिला यात्री की लाइव लोकेशन, ट्रेन नंबर, ट्रेन का रूट, रेक की जानकारी और सबसे नजदीकी स्टेशन का विवरण अपने-आप RPF कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगा.

SOS फीचर की खास बातें

ऑटोमैटिक डेटा शेयरिंग- SOS बटन दबाते ही यात्री का नाम, लाइव लोकेशन, ट्रेन नंबर, रूट, कोच/रेक की जानकारी और नजदीकी स्टेशन की डिटेल सीधे RPF Control Room को मिल जाती है.

केवल महिलाओं के लिए उपलब्ध- यह विशेष SOS आइकन उन्हीं यूज़र्स को दिखाई देता है, जिन्होंने अपनी प्रोफाइल में जेंडर 'Female' (महिला) चुना हुआ है.

ऑपरेटिंग समय- यह सुविधा रात के समय (10:00 PM से 6:00 AM) सक्रिय रहती है, जो देर रात सफर करने वाली महिलाओं के लिए बहुत मददगार है.

गलती से बचने का विकल्प- अगर गलती से SOS बटन दब जाए, तो अलर्ट को रोकने के लिए 5-सेकंड का कैंसिलेशन विंडो (समय) मिलता है.

प्लेटफॉर्म और ट्रेन दोनों के लिए- यह सिस्टम मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क (लोकल ट्रेनों) और Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT) जैसे स्टेशनों, फुट-ओवर ब्रिजों पर संकट के समय RPF से सीधा संपर्क कराता है.

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल निला ने कहा कि यह फीचर महिलाओं को खासकर देर रात और तड़के सुबह की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा देगा. इससे RPF को सही समय पर सही जानकारी मिलेगी, जिससे आपात स्थिति में मदद पहुंचाने में कम समय लगेगा. यह पहल मुंबई लोकल में तकनीक के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मध्य रेल ने कहा है कि वह महिलाओं सहित सभी यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी.

यह भी पढ़ें:- सिर्फ 1 रुपये में 40 एकड़ जमीन, 30 साल की लीज, बिहार सरकार ने दिया ऑफर, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yatri App, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com