विज्ञापन

शताब्‍दी, राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में इस नियम के तहत मिलता है फ्री खाना

Indian Railway: राजधानी, शताब्दी या दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी फ्री खाना मिल सकता है. इसके लिए रेलवे ने नियम निर्धारित किया है. अगर आप इस नियम को जानते हैं तो फ्री भोजन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

शताब्‍दी, राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में इस नियम के तहत मिलता है फ्री खाना

Indian Railway: राजधानी, शताब्दी या दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी फ्री खाना मिल सकता है. इसके लिए रेलवे ने नियम निर्धारित किया है. अगर आप इस नियम को जानते हैं तो फ्री भोजन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं. जानें किस परिस्थिति में यात्रियों को मुफ्त भोजन (Free Meal) मिलने का अधिकार होता है.   

कब मिलता है फ्री खाना

IRCTC की कैटरिंग नीति के अनुसार, अगर राजधानी, शताब्दी या दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन दो घंटे या उससे अधिक देर से चल रही है, तो यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भोजन उपलब्ध कराया जाता है.   

खाने में क्या मिलता है

ट्रेन के लेट होने का समय और दिन का समय देखकर भोजन दिया जाता है- 

सुबह या शाम के समय- चाय या कॉफी, बिस्कुट, ब्रेड और बटर, फ्रूट ड्रिंक यानी जूस.  

दोपहर या रात के समय- दाल, चावल, सब्जी, अचार और अन्य साथ में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थ. 

आपकी जेब में रखे पेन की कहानी, क्‍या ballpoint pen के बारे में ये दिलचस्‍प बातें जानते हैं आप

किन ट्रेनों में लागू है यह सुविधा

यह सुविधा मुख्य रूप से इन प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के लिए है जैसे- 

- राजधानी एक्सप्रेस
- शताब्दी एक्सप्रेस
- दुरंतो एक्सप्रेस

चूंकि इन ट्रेनों में टिकट के साथ कैटरिंग सुविधा शामिल होती है, इसलिए देरी होने पर यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है.   

क्या रिफंड भी मिल सकता है

कुछ परिस्थितियों में यदि ट्रेन तीन घंटे से अधिक विलंबित हो जाती है और यात्री यात्रा नहीं करना चाहता, तो रेलवे के नियमों के तहत टिकट रिफंड का प्रावधान भी हो सकता है. हालांकि इसके लिए अलग-अलग नियम लागू होते हैं और यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करना होता है.   

सफलता की असली कहानी- कभी JEE एग्‍जाम में हो गए थे फेल, आज हैं IIT मद्रास के डायरेक्‍टर

अधिकांश यात्रियों को नहीं होती जानकारी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यात्री ने बताया कि उसकी राजधानी एक्सप्रेस लगभग छह घंटे लेट थी, जिसके कारण उसे रेलवे की ओर से मुफ्त लंच दिया गया. इसके बाद यह नियम फिर चर्चा में आ गया और कई यात्रियों को पहली बार इस सुविधा के बारे में पता चला.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Indian Railway Benefits, Indian Railway Free Travel Train, Indian Railway Food, Indian Railway Food Items
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com