विज्ञापन

दिल्ली में 35 लाख में होगा आपका आशियाना, DDA ने किया ऐलान, जानें आवेदन समेत जरूरी जानकारी

DDA ने 'जनता आवास योजना' के दूसरे चरण की घोषणा की है. इसके तहत दिल्ली के रोहतक रोड पर जखीरा फ्लाईओवर के पास कुल 209 EWAS फ्लैट्स के लिए आवेदन शुरू होने वाला है.

दिल्ली में 35 लाख में होगा आपका आशियाना, DDA ने किया ऐलान, जानें आवेदन समेत जरूरी जानकारी
डीडीए ने जनता आवास योजना के दूसरे चरण का ऐलान किया है
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • DDA ने जनता आवास योजना के दूसरे चरण का ऐलान किया है.
  • 7 अक्टूबर से फ्लैट्स की बुकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • DDA ने EWS परिवारों के लिए 209 फ्लैट्स उपलब्ध कराए हैं.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के परिवारों को ध्यान में रखते हुए 'जनता आवास योजना' के दूसरे चरण की घोषणा की है. इस विशेष आवासीय योजना के तहत दिल्ली के रोहतक रोड पर जखीरा फ्लाईओवर के पास कुल 209 EWAS फ्लैट्स के लिए आवेदन शुरू होने वाला है. DDA ने इस चरण को शुरू करने का औपचारिक जानकारी 24 सितंबर को जारी किया था. वहीं अब 7 अक्टूबर से फ्लैट्स की बुकिंग शुरू होने वाली है. फ्लैट्स लेने वाले ऑनलाइन इसकी बुकिंग कर सकेंगे.
इस पूरी खबर का विवरण, महत्वपूर्ण तारीखें और फ्लैटों की जानकारी नीचे दी जा रही है:

आवेदन और लकी ड्रा का शेड्यूल

डीडीए ने आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए पूरा शेड्यूल जारी किया है. इसमें आवेदन की शुरुआत और आवेदन की आखिरी तारीख समेत लकी ड्रॉ की जानकारी दी गई है.

  • योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 07 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा.
  • इच्छुक आवेदक 07 दिसंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
  • फ्लैटों के भाग्यशाली विजेताओं का चुनाव करने के लिए 15 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित लकी ड्रा निकाला जाएगा.

फ्लैट्स की कीमत और साइज

दिल्ली जैसी जगह पर अपना घर चाहने वाले कम बजट के परिवारों के लिए यह एक शानदार मौका है. EWAS फ्लैटों की कीमत 34.86 लाख रुपये से 35.50 लाख रुपये के बीच तय की गई है. वहीं प्रत्येक फ्लैट का कुल निर्मित एरिया करीब 61.48 से 62.77 वर्ग मीटर तक है.

आवेदन की प्रक्रिया

यह पूरी योजना पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है. पात्र आवेदक DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियम, शर्तें और पात्रता पढ़ सकते हैं. फ्लैटों का आवंटन पूरी तरह से पारदर्शी कंप्यूटर आधारित ड्रा के जरिए ही किया जाएगा. 

डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को किफायती और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है. पहले चरण की सफलता के बाद यह दूसरा चरण लाया गया है. इसके अलावा प्राधिकरण आने वाले समय में राष्ट्रीय राजधानी के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की किफायती हाउसिंग स्कीम्स लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है ताकि दिल्ली में सस्ते घरों की उपलब्धता को तेजी से बढ़ाया जा सके.

यह भी पढ़ें | दिल्ली में हर प्रॉपर्टी का मिनटों में मिलेगा रिकॉर्ड, हेराफेरी होगी खत्म, DDA इंटरएक्टिव MAP देगा सब जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA Flats, DDA Flats Booking, DDA Flats Booking Details, DDA Flats Booking Start, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com