विज्ञापन

मडगांव-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस का बेंगलुरु तक विस्तार, गोवा से चलकर हासन, उडुपी, कारवार होते हुए गुजरेगी

Vande Bharat Express Expension: मडगांव से मंगलुरु तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का बेंगलुरु तक विस्तार किया गया है. कर्नाटक और गोवा को एक-दूसरे के करीब लाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है.

मडगांव-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस का बेंगलुरु तक विस्तार, गोवा से चलकर हासन, उडुपी, कारवार होते हुए गुजरेगी
गोवा-कर्नाटक वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल बदला
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • गोवा-कर्नाटक वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल बदला गया है.
  • मडगांव-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस अब बेंगलुरु तक जाएगी.
  • वंदे भारत ट्रेन अब हासन, उडुपी, कारवार होते हुए गुजरेगी.

कर्नाटक और गोवा के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने गोवा के मडगांव से मंगलुरु तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का विस्तार अब बेंगलुरु के यशवंतपुर तक करने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी है. विस्तार के बाद अब यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन बदले हुए समय और नए रूट के साथ ट्रेन नंबर 26655/26656 यशवंतपुर-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से पटरियों पर दौड़ेगी.

प्रमुख शहरों को जोड़ेगा वंदे भारत का नया रूट

यह नई विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु और मडगांव (गोवा) को आपस में जोड़ते हुए कर्नाटक के कई महत्वपूर्ण जिलों और तटीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. यात्रा के दौरान यह मुख्य रूप से 6 बड़े स्टेशनों को कवर करेगी.

  • यशवंतपुर (बेंगलुरु)
  • हासन
  • मंगलुरु
  • उडुपी
  • कारवार
  • मडगांव (गोवा)

यह भी पढ़ें : त्योहार पर गोरखपुर-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान, यूपी-एमपी-महाराष्ट्र में 19 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

केंद्रीय मंत्री ने जताया आभार

मांड्या लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बताया कि इस रूट पर लगातार बढ़ते यात्री ट्रैफिक, पर्यटन, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों के महत्व को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्रालय से इसके विस्तार की मांग की थी. उन्होंने इस प्रस्ताव पर त्वरित एक्शन लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दिल से आभार व्यक्त किया.

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

कुमारस्वामी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आधुनिक रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने तथा बेंगलुरु, तटीय कर्नाटक और गोवा को एक-दूसरे के करीब लाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है. बेहतर कनेक्टिविटी की यह नई प्रणाली न केवल आम यात्रियों के सफर को आरामदायक और तेज बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, धार्मिक यात्राओं और राज्यों के बीच आपसी पर्यटन को भी एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी.

यह भी पढ़ें : गोरखपुर से नई अमृत भारत एक्सप्रेस...हैदराबाद तक जाएगी, लखनऊ-कानपुर-भोपाल-नागपुर समेत 19 स्टॉपेज, जानें शेड्यूल

यह भी पढ़ें : यूपी-मुंबई एक और स्पेशल ट्रेन का ऐलान, मऊ से चलकर वाराणसी-प्रयागराज-कटनी-इटासी-भुसावल-नासिक होते पहुंचेगी LTT

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Expansion, Bengluru, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com