- रेलवे ने 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को नया स्टॉपेज मंजूर किया है.
- कालका और पंजाब एक्सप्रेस के अलावा कई ट्रेन के स्टॉपेज बढ़े.
- यात्रियों की सुविधा के लिए देश भर के ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाया गया है.
भारतीय रेलवे ने आदर्श नगर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों कालका एक्सप्रेस और पंजाब-हिमाचल एक्सप्रेस के स्टॉपेज शुरू करने का फैसला लिया है. ट्रेन संख्या 14331 कालका एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14053 करटोली पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस का स्टोपेज 30 सितंबर 2026 से दिल्ली स्थित आदर्श नगर स्टेशन पर होगा. वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने हाल ही में (सितंबर 2026 के अंत में) यूपी, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के यात्रियों की सुविधा के लिए 10 प्रमुख ट्रेनों के नए स्टॉपेज को मंजूरी दी है. इस दौरान 30 सितंबर को उत्तर रेलवे ने दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन पर भी ट्रेनों का ठहराव शुरू किया है.
किन 9 एक्सप्रेस ट्रेनों का नया स्टोपेज हुआ है मंजूर
दानापुर- आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13257/13258)
रेलवे ने दानापुर- आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का नया स्टॉपेज यूपी में मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया है. इससे यात्रियों को प्रतापगढ़ में एक बड़ा और धार्मिक आस्था से जुड़ा ठहराव मिलेगा. दानापुर - आनंद विहार टर्मिनल जन साधारण एक्सप्रेस बिहार के दानापुर से चलकर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) तक जाती है.
बाड़मेर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14661/14662)
बाड़मेर-जम्मू तवी एक्सप्रेस का नया स्टॉपेज राजस्थान में सांभर लेक स्टेशन पर शुरू किया गया है. इससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा. यह ट्रेन बाड़मेर से जम्मू-तवी के बीच रोजाना शालीमार मालाणी एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाती है.
यह भी पढ़ें : हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन अब 2 दिन, मथुरा-आगरा-ग्वालियर-कटनी समेत 14 स्टेशनों को होगा फायदा
बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22901/22902)
बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर एक्सप्रेस का नया स्टोपेज राजस्थान में कपासन स्टेशन पर शुरू किया गया है. इससे मुंबई से उदयपुर जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस ( ट्रेन संख्या 17481/17482)
बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस का नया स्टॉपेज ओडिशा में नोरला रोड रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया है. छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली इस ट्रेन का नोरला रोड के यात्रियों को तिरुपति दर्शन के लिए सुविधा मिलेगी.
मुंबई CSMT-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12859/12860)
मुंबई CSMT-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस का नया स्टॉपेज झारखंड में घाटशिला रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया है. इससे घाटशिला के यात्री दो मेट्रो शहर मुंबई और कोलकाता से सीधे कनेक्ट हो गए हैं.
यह भी पढ़ें : मेरठ से खुर्जा और सहारनपुर के लिए दो नई मेमू स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज
पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12129/12130)
पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन का भी नया स्टॉपेज झारखंड में घाटशिला रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया है. घाटशिला के यात्रियों को दो प्रमुख ट्रेनों का विकल्प मिल गया है.
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18189/18190)
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन का नया स्टॉपेज झारखंड में मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया है. इससे झारखंड से दक्षिण भारत (केरल) की ओर जाने वाले यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी.
श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अमरपुरा अरावली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14701/14702)
श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अमरपुरा अरावली एक्सप्रेस ट्रेन नया स्टॉपेज राजस्थान के गोगामेड़ी रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया है. प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोगामेड़ी मेला आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों के लिए मुंबई और पंजाब/राजस्थान रूट से यात्रा आसान होगा.
यह भी पढ़ें : सूरत से उदयपुर नई वंदे भारत का ऐलान, 7 घंटे का सफर, भरूच, वडोदरा, डुंगरपुर समेत 7 स्टॉपेज, जानें टाइम-शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं