विज्ञापन

दिवाली और छठ पर पुणे से मुजफ्फरपुर के लिए चलेंगी 24 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमटेबल, रूट और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

दिवाली और छठ की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे के मुताबिक पुणे और मुजफ्फरपुर के बीच कुल 24 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन फेरे चलाए जाएंगे. जानिए गाड़ी संख्या, रूट, ठहराव और टाइम टेबल की पूरी जानकारी.

दिवाली और छठ पर पुणे से मुजफ्फरपुर के लिए चलेंगी 24 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमटेबल, रूट और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी
त्योहारों पर पुणे से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें.
NDTV

Pune Muzaffarpur Amrit Bharat Special Train: दिवाली और छठ पूजा के मौके पर महाराष्ट्र से बिहार आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है. दरअसल, रेलवे ने पुणे और मुजफ्फरपुर के बीच 24 साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है. 19 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही ये स्पेशल ट्रेनें आधुनिक अमृत भारत रेक के साथ चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग IRCTC, रेलवन (RailOne) और UTS ऐप पर शुरू हो चुकी है. इन ट्रेनों के संचालन से दशहरे, छठ और दिवाली पर घर जाने वाले पूर्वांचल और बिहार के रेल यात्रियों को कन्फर्म सीट पाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी.

गाड़ी संख्या और टाइम टेबल

यह विशेष ट्रेन सेवा कुल 4 गाड़ी संख्याओं 01453, 01454, 01481 और 01482 के तहत संचालित की जाएगी. 
पुणे से मुजफ्फरपुर जाने के लिए यात्रियों के पास प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को ट्रेन चुनने का विकल्प रहेगा. इन ट्रेनों के संचालन की शुरुआत 19 अक्टूबर 2026 से हो रही है. वहीं, मुजफ्फरपुर से हडपसर-पुणे लौटने वाली वापसी सेवाएं प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को संचालित की जाएंगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली यह स्पेशल ट्रेन रूट के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे बीच के स्टेशनों के यात्रियों को भी सीधा फायदा होगा. राज्यवार नीचे दिए गए स्टेशनों पर रुकेंगी ये ट्रेनें. 

  •  महाराष्ट्र क्षेत्र: हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, जलगांव और भुसावल.
  •  मध्य प्रदेश क्षेत्र: खंडवा, इटारसी, पिपरिया, मदन महल (जबलपुर), कटनी और मैहर.
  •  उत्तर प्रदेश क्षेत्र: मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन .
  •  बिहार क्षेत्र: बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जंक्शन.

कोच कंपोजिशन 

मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये दोनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें अमृत भारत रेक के साथ चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं और कम झटके वाले पुश पुल सिस्टम का लाभ मिलेगा. ट्रेन में स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच भी शामिल होंगे.

दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर झांसी-बीना तीसरी रेल लाइन बनकर तैयार! एमपी और यूपी के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

टिकट बुकिंग का तरीका 

  • गाड़ी संख्या 01453 और 01481 के लिए एडवांस बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों, IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और RailOne मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है.
  • अनारक्षित यानी सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन के टिकट काउंटर के अलावा UTS App के जरिए सामान्य प्रभार पर अपना टिकट बुक कर सकते हैं. रूट में आने वाले बीच के स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के सटीक समय की जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं या NTES App का उपयोग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  दशहरा, दीपावली और छठ पर मुंबई से अयोध्या के लिए चलेगी 24 स्पेशल ट्रेनें! फटाफट बुक करें कंफर्म टिकेट.ैैै

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Central Railway, Chhath Special Train, Diwali 2026, Amrit Bharat Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com