Mumbai to Ayodhya Special Train: दीपावली, छठ पूजा और दशहरा पर मुंबई से यूपी आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. दरअसल, मध्य रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अयोध्या कैंट के बीच 24 साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का फैसला लिया है. यह स्पेशल ट्रेन आधुनिक अमृत भारत रेक के साथ चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहद कम खर्च में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी. 19 अक्टूबर से शुरू हो रही इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग IRCTC वेबसाइट और यूटीएस ऐप पर शुरू हो चुकी है. सबसे खास बात यह है कि इन स्पेशल ट्रेनों को अमृत भारत रैक के साथ चलाया जाएगा, जिससे सामान्य और स्लीपर क्लास के यात्री भी झटके मुक्त और आधुनिक सुविधाओं वाला आरामदायक सफर का आनंद ले सकेंगे.
गाड़ी संख्या, शेड्यूल और टाइमटेबल
- ट्रेन नंबर 01045: LTT से अयोध्या कैंट तक 12 फेरे
- संचालन अवधि: 19 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक.
- दिन: प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार.
- समय: लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 07:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 01046: अयोध्या कैंट से LTT तक कुल 12 सेवाएं
- संचालन अवधि: 20 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक.
- दिन: प्रत्येक मंगलवार और शनिवार.
- समय: अयोध्या कैंट से दोपहर 13:50 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 17:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
स्टॉपेज
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन रूट के कई महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शनों पर रुकेगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सहूलियत होगी. ये गाड़ियां महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के नीचे दिए गए स्टेशनों पर रुकेगी.
- महाराष्ट्र: कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल.
- मध्य प्रदेश: खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना.
- उत्तर प्रदेश: मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर.
कोच संरचना
अमृत भारत कोच कंपोजिशन: इन ट्रेनों में स्लीपर क्लास के 8 कोट, सामान्य द्वितीय श्रेणी की 11, 1 पैंट्री कार और 2 ब्रेक वैन शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- वंदे भारत और शताब्दी समेत इन ट्रेनों के PNR नंबर की बदलेगी सीरीज! जानिए क्या होगा नया नियम और किस अंक से शुरू होगा नंबर
बुकिंग का तरीका
- आरक्षित टिकट बुकिंग: ट्रेन नंबर 01045 की बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू हो चुकी है.
- अनारक्षित टिकट बुकिंग: जनरल कोचों के लिए यात्री स्टेशन के काउंटरों के अलावा UTS App और नए RailOne ऐप के माध्यम से सामान्य डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर झांसी-बीना तीसरी रेल लाइन बनकर तैयार! एमपी और यूपी के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं