दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान पटना और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, पूर्वी रेलवे ने पटना-हावड़ा-पटना विशेष ट्रेन संख्या 02024 और 02023 की 11 और फेरे बढ़ाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन अगले कुछ महीनों में हर रविवार को अपनी सेवाएं जारी रखेगी, जिससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.
अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक इन तारीखों को चलेगी ये ट्रेन
- अक्टूबर 2026: 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर
- नवंबर 2026: 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर
- दिसंबर 2026: 6 और 13 दिसंबर
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव?
पटना जंक्शन से शुरू होकर हावड़ा जंक्शन तक जाने वाली यह स्पेशल ट्रेन तीन राज्यों के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को आपस में जोड़ती है. इस ट्रेन की सबसे ज्यादा 9 स्टॉपेज बिहार में है. इसके बाद झारखंड में पांच और बंगाल में 4 स्टॉपेज है.
बिहार के स्टॉपेज: पटना जंक्शन (शुरुआत), पटना साहिब, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, लखीसराय, जमुई और झाझा.
झारखंड के स्टॉपेज: जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा और चितरंजन.
पश्चिम बंगाल के स्टॉपेज: आसनसोल, दुर्गापुर और हावड़ा जंक्शन (अंतिम स्टेशन).
यह भी पढ़ें - छठ के लिए 8 नवंबर को जाना है घर, सीटें हो गई फुल, जानिए अब कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट
पुराने समय और डिब्बों के साथ ही चलेगी ट्रेन
ईस्टर्न रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन संख्या 02024 और 02023 के समय ठहराव और बोगियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यात्री अपने पुराने समय सारणी के अनुसार ही इन विस्तारित तारीखों पर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप या IRCTC के माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं.
दिल्ली के ये रास्ते आज रहेंगे बंद ; एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले देख लें बंद रास्तों की पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं