- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर दस दिनों का विशेष पावर और ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है.
- इस ब्लॉक के कारण गाजियाबाद से मुरादाबाद और मेरठ सिटी तक अठारह महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी.
- पलवल-गाजियाबाद मार्ग की एक ट्रेन रद्द होने की तारीख मुख्य ब्लॉक से एक दिन पहले शुरू होगी.
Delhi Meerut Moradabad Passenger Trains Cancelled: उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर 10 दिनों के विशेष पावर और ट्रैफिक ब्लॉक की आधिकारिक घोषणा की है. इस ब्लॉक के कारण गाजियाबाद, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन, पलवल, साहिबाबाद, मेरठ सिटी और मुरादाबाद के बीच चलने वाली 18 महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी. अधिकांश प्रभावित ट्रेनें 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच पूरी तरह से रद्द रहेंगी. ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जांचना जरूरी है.
गाजियाबाद में क्यों लिया जा रहा है 10 दिनों का ब्लॉक?
उत्तर रेलवे के आधिकारिक बयान के मुताबिक गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्री सुरक्षा में सुधार के लिए यह 10 दिनों का ब्लॉक किया जा रहा है. इस दौरान प्लेटफॉर्म पर पुराने और जंग लगे रेल पटरियों को बदला जाएगा. वहीं, प्लेटफॉर्म ट्रैक पर क्षतिग्रस्त और छेद वाले स्लीपरों को हटाकर नए आधुनिक स्लीपर लगाए जाएंगे.
ये हैं दिल्ली और नई दिल्ली रूट की रद्द ट्रेनें
- 64426: नई दिल्ली - गाजियाबाद EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64429: गाजियाबाद - नई दिल्ली EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64437: गाजियाबाद - पुरानी दिल्ली EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64402: पुरानी दिल्ली - साहिबाबाद EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64411: साहिबाबाद - नई दिल्ली - दिल्ली जंक्शन EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64408: पुरानी दिल्ली - गाजियाबाद EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64409: गाजियाबाद - नई दिल्ली EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64428: नई दिल्ली - गाजियाबाद EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64431: गाजियाबाद - नई दिल्ली EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64432: नई दिल्ली - गाजियाबाद EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64433: गाजियाबाद - नई दिल्ली EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
पलवल और निजामुद्दीन रूट की रद्द ट्रेनें
- 64051: पलवल - गाजियाबाद EMU (24 सितंबर से 3 अक्टूबर)
- 64906: गाजियाबाद - पलवल EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64419: हजरत निजामुद्दीन - गाजियाबाद EMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
मुरादाबाद और मेरठ रूट की रद्द ट्रेनें
- 64553: मुरादाबाद - गाजियाबाद पैसेंजर (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64554: गाजियाबाद - मुरादाबाद पैसेंजर (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64555: गाजियाबाद - मेरठ सिटी MEMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
- 64556: मेरठ सिटी - गाजियाबाद MEMU (25 सितंबर से 4 अक्टूबर)
पलवल-गाजियाबाद रूट के यात्रियों के लिए है अलग तारीखें
18 रद्द ट्रेनों की सूची में 17 ट्रेन सेवाएं 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी. हालांकि, पलवल-गाजियाबाद मार्ग के यात्रियों को एक विशेष बदलाव का ध्यान रखना होगा. दरअसल, पलवल-गाजियाबाद के बीच चलने वाली 64051 नंबर की ट्रेन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी. यानी इस रूट पर मुख्य ब्लॉक से एक दिन पहले शुरू हो जाएगा.
45 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए
इसके अलावा करीब 45 अन्य ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं. वे ट्रेनें गाजियाबाद के प्लेटफार्म नंबर-4 के बजाय प्लेटफार्म नंबर 3, 5 या 6 पर रुकेंगी. किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्री अपने घर से निकलने से पहले भारतीय रेलवे के पोर्टल https://nr.indianrailways.gov.in/view_detail.jsp?lang=0&dcd=13086&id=0,4,268 या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें. इसके साथ ही रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने पर अनाउंसमेंट और डिस्प्ले बोर्ड पर विशेष ध्यान दें.
यह भी पढ़ें- छठ के लिए 8 नवंबर को जाना है घर, सीटें हो गई फुल, जानिए अब कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट
घर से निकलने से पहले ऐसे जांचें स्टेटस
रेलवे ने गाजियाबाद, दिल्ली या पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए नीचे दिए गए सुझावों का पालन करने की अपील की है.
- यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जानने के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या वेबसाइट पर जाकर ट्रेन नंबर दर्ज करें अपडेट हासिल कर लें.
- भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल या एसएमएस करके रद्द होने वाली ट्रेनों की जानकारी व री-शेड्यूल की जानकारी लें.
- प्लेटफॉर्म परिवर्तन के कारण होने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर थोड़ा पहले पहुंचे.
यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाने वालों को मिलेगा कंफर्म टिकट! 11 और रविवार तक बढ़ गए इस स्पेशल ट्रेन के फेरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं