- ओडिशा के रायगड़ा रेल मंडल में भूस्खलन के कारण मालिगुड़ा और छतरिपुट के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है.
- भूस्खलन से पटरियों की सुरक्षा खतरे में आने पर कई ट्रेनों को रद्द कर ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है
- 3 से 8 अक्टूबर तक जगदलपुर-राउरकेला और किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों को रद्द किया गया है.
East Coast Railway Landslide Update: ओडिशा के ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के रायगड़ा रेल मंडल में अचानक हुए भूस्खलन की वजह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मालिगुड़ा (Maliguda) और छतरिपुट (Chatriput) रेलवे स्टेशनों के बीच पहाड़ी से मलबा और चट्टानें ट्रैक पर आ गिरने से पटरियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैक की तत्काल मरम्मत के लिए इस रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव कर उन्हें आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया है.
इसी कड़ी में जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस और किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों को 8 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया है. वहीं, हीराखंड और हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को कोरापुट स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.
ये ट्रेनें 3 से 8 अक्टूबर तक पूरी तरह रहेंगी रद्द
- ट्रेन संख्या 18108 (जगदलपुर – राउरकेला एक्सप्रेस): 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 18107 (राउरकेला – जगदलपुर एक्सप्रेस): 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई है.
- ट्रेन संख्या 18515 (विशाखापट्टनम – किरंदुल एक्सप्रेस): 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक संचालित नहीं होगी.
- ट्रेन संख्या 18516 (किरंदुल – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस): 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
ये ट्रेनें कोरापुट स्टेशन तक ही चलेंगी
ट्रैक की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त और वहीं से वापस चलाने का फैसला लिया गया है.
- 18005 हावड़ा – जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस: यह ट्रेन केवल कोरापुट (Koraput) स्टेशन तक ही जाएगी. कोरापुट से जगदलपुर के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी.
- 18006 जगदलपुर – हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस: यह ट्रेन जगदलपुर के स्थान पर कोरापुट से हावड़ा के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी.
- 18447 हिराखंड एक्सप्रेस (भुवनेश्वर – जगदलपुर): यह ट्रेन कोरापुट तक ही चलाई जाएगी.
- 18448 हिराखंड एक्सप्रेस (जगदलपुर – भुवनेश्वर): यह ट्रेन जगदलपुर के बजाय कोरापुट से ही शुरू होगी.
- 58501 विशाखापट्टनम – किरंदुल पैसेंजर: यह ट्रेन कोरापुट स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी.
- 58502 किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर: यह ट्रेन किरंदुल के बजाय कोरापुट से ही विशाखापट्टनम के लिए प्रस्थान करेगी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-रेवाड़ी रूट की 24 ट्रेनें 5 से 8 अक्टूबर तक रद्द; देखें कैंसिल व डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट
इस हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों और ईकोस्ट रेलवे प्रशासन ने सभी रेल यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों का सही रनिंग स्टेटस और समय सारणी जरूर जांच लें. यात्री राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर भी अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं