विज्ञापन

बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख रुपये तक लोन, जानिए क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किन लोगों को मिलता है इसका फायदा

Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY): आज के समय में बहुत से लोग अपना छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी उनके रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बन जाती है. ऐसे लोगों के लिए सरकार की पीएम मुद्रा योजना एक बड़ी मदद बनकर सामने आई है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें बिना गारंटी और बिना पुराने क्रेडिट रिकॉर्ड के भी लोन मिल सकता है.

बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख रुपये तक लोन, जानिए क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किन लोगों को मिलता है इसका फायदा
Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY): आवेदन कैसे करें?

Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY): अगर आप अपना छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसे की कमी है, तो ऐसे में सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) बड़ी मदद साबित हो सकती है. साल 2015 में शुरू हुई यह योजना अब 11 साल पूरे कर चुकी है और करोड़ों लोगों को रोजगार शुरू करने का मौका दे चुकी है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें बिना गारंटी और बिना पुराने क्रेडिट रिकॉर्ड के भी लोन मिल सकता है. योजना के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को मिलता है फायदा और इसके लिए आवेदन कैसे करें- 

लोन की चार मुख्य कैटेगरी

सरकार ने इस योजना को चार कैटेगरी में बांटा है, ताकि हर स्तर के लोगों को आसानी से लोन मिल सके.

शिशु कैटेगरी

इसमें 50,000 रुपये तक का लोन मिलता है. यह उन लोगों के लिए है जो बिल्कुल नया काम शुरू करना चाहते हैं, जैसे छोटी दुकान, ठेला या सर्विस का काम.

किशोर कैटेगरी 

इसमें 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. यह उन लोगों के लिए है जिनका बिजनेस शुरू हो चुका है और उन्हें उसे आगे बढ़ाने के लिए पैसे चाहिए.

यह भी पढ़ें- LPG संकट के बीच सरकार दे रही बड़ा मौका: घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, जानें कैसे करें आवेदन

तरुण कैटेगरी 

इसमें 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. यह बढ़ते हुए बिजनेस को और बड़ा करने के लिए है.

तरुण प्लस 

यह नई कैटेगरी है, जिसमें 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. यह उन्हीं लोगों को दिया जाता है जिन्होंने पहले लोन लिया और समय पर चुका दिया.

किन लोगों को मिलता है फायदा?

इस योजना का लाभ छोटे दुकानदार, कारीगर, सर्विस सेक्टर से जुड़े लोग, जैसे सैलून, रिपेयर शॉप, सब्जी विक्रेता, ट्रक या ऑटो मालिक आदि उठा सकते हैं. इसमें सबसे बड़ी राहत यह है कि लोन के लिए किसी भी तरह की गारंटी देने की जरूरत नहीं होती.

किन्हें नहीं मिलता लोन?

अगर किसी व्यक्ति ने पहले लोन लेकर नहीं चुकाया है या उसका सिबिल स्कोर बहुत खराब है, तो बैंक लोन देने से मना कर सकता है. साथ ही, इस लोन का इस्तेमाल सिर्फ बिजनेस के लिए ही किया जा सकता है.

आवेदन कैसे करें?

मुद्रा लोन लेने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा. वहां एक फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र और बिजनेस की जानकारी देनी होगी. बैंक आपके काम को देखकर लोन मंजूर करता है.

ऐसे में अगर आपके पास भी कोई बिजनेस आइडिया है, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com