LPG Crisis: देश में LPG गैस को लेकर चल रही दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी (BAM) पोर्टल लॉन्च किया है. इसके जरिए अब कोई भी व्यक्ति बायोगैस यानी गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए आवेदन कर सकता है. इससे लोगों को सस्ती और साफ ऊर्जा मिलेगी. आइए जानते हैं बायोगैस प्लांट लगाने के लिए आवेदन कैसे करें-
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इस योजना के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगे. यानी आपके पास आवेदन करने के लिए सीमित समय है, इसलिए जल्दी करना जरूरी है.
किसको मिलेगा फायदा?यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बायोगैस बनाना चाहते हैं या इस काम से जुड़े हैं. सरकार मशीन खरीदने के लिए आर्थिक मदद दे रही है, जिससे बायोमास (जैसे गोबर और कृषि अपशिष्ट) को इकट्ठा करना और प्रोसेस करना आसान होगा. इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को भी अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा.
आवेदन कैसे करें?आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BAM पोर्टल (bam.eil.co.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके साथ ही GOBARdhan योजना के यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण करना भी जरूरी है. दोनों जगह रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा. ध्यान रखें कि इस योजना से जुड़ने पर आपको कम से कम 5 साल का एग्रीमेंट करना होगा.
GOBARdhan योजना क्या है?Biomass Aggregation Machinery (BAM) Portal — Now Open
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 6, 2026
The BAM Portal is open to accept new applications from 01 April to 30 April 2026.
CBG producers are encouraged to grow their plants with Government support by registering on the GOBARdhan Unified Registration Portal and the… pic.twitter.com/7RhMAca80T
यह योजना साल 2018 में शुरू की गई थी. इसका मकसद गोबर और खेती के कचरे से बायोगैस, बायो-सीएनजी और खाद बनाना है. सरकार इस काम के लिए 50% तक सब्सिडी भी देती है, जिससे लोगों का खर्च कम हो जाता है.
किसानों और पर्यावरण को लाभइस योजना से गांवों में सफाई बढ़ेगी, किसानों की आय बढ़ेगी और लोगों को सस्ती गैस मिलेगी. साथ ही LPG पर निर्भरता भी कम होगी. ऐसे में अगर आप भी कम खर्च में गैस बनाना चाहते हैं और कमाई का नया तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए अच्छा मौका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं