विज्ञापन

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट: 16 अप्रैल से बंद हो सकते हैं जीरो बैलेंस अकाउंट, तुरंत करा लें ये जरूरी काम

PNB Alert: बैंक ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है जिसमें बताया गया है कि जिन खातों में पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस जीरो है, उन्हें 16 अप्रैल 2026 से बंद किया जा सकता है.

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट: 16 अप्रैल से बंद हो सकते हैं जीरो बैलेंस अकाउंट, तुरंत करा लें ये जरूरी काम
PNB ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट

PNB Alert: अगर आपका खाता Punjab National Bank (PNB) में है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. बैंक ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है जिसमें बताया गया है कि जिन खातों में पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस जीरो है, उन्हें 16 अप्रैल 2026 से बंद किया जा सकता है. ऐसे खातों को 'इनऑपरेटिव' माना जाएगा और बिना किसी अलग नोटिस के बंद कर दिया जाएगा. इससे बचने के लिए ग्राहकों को 15 अप्रैल 2026 तक अपना KYC (Know Your Customer) अपडेट करना होगा या खाते में कम से कम एक ट्रांजैक्शन करना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका खाता स्थायी रूप से बंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें- PAN कार्ड बनवाने का अच्छा मौका, आधार से ही बनवाएं PAN, 31 मार्च है लास्ट डेट

क्यों लिया गया यह फैसला?

बैंक का यह कदम नियमों के अनुसार है. इसका मकसद लंबे समय से बंद पड़े खातों को हटाना और बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित और साफ रखना है. इससे धोखाधड़ी के मामलों को भी कम करने में मदद मिलती है.

KYC अपडेट करना क्यों जरूरी है?

KYC अपडेट करने से आपका खाता एक्टिव रहता है और आपको बैंकिंग सेवाओं का पूरा लाभ मिलता है. अगर KYC अपडेट नहीं होगा, तो आपका खाता बंद हो सकता है और बाद में उसे दोबारा चालू करना मुश्किल हो सकता है.

कैसे कराएं KYC अपडेट?बैंक ब्रांच में जाकर

आप अपने नजदीकी PNB ब्रांच में जाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं. बैंक कर्मचारी तुरंत आपकी जानकारी अपडेट कर देंगे.

ऑनलाइन तरीके से

आप PNB ONE ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी KYC अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऐप में लॉगिन करके 'KYC Update' सेक्शन में जाना होगा और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा.

पोस्ट या ईमेल से

अगर आप ब्रांच नहीं जा सकते, तो अपने दस्तावेज रजिस्टर्ड पोस्ट या ईमेल के जरिए भी अपने होम ब्रांच में भेज सकते हैं.

ऐसे में अगर आपका PNB में खाता है और लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो तुरंत एक छोटा सा ट्रांजैक्शन करें या KYC अपडेट कर लें. इससे आपका खाता सुरक्षित रहेगा और आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 है, इससे पहले ये काम जरूर पूरा कर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com