Cancelled Train: भारतीय रेलवे हर दिन यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का संचालन करता है. ऐसे में कई बार मरम्मत कार्य या अन्य कई कारणों की वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल या रूट डायवर्जन करना पड़ता है. अगर आप भी मार्च में आने वाली 23 से 26 तारीख के बीच ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, लखनऊ जंक्शन-ऐशबाग स्टेशनों के बीच पुल संख्या-476 पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण कुछ ट्रेनों को कैंसिल, शार्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारण किया जाएगा. इसी के चलते अगर आप इस रूट से सफर करने वाले हैं, तो अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें. आइए जानते हैं, कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी और किन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा.
23 से 26 मार्च के बीच कौन से ट्रेनें रहेंगी कैंसिल?
वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी और लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 11110 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
मेरठ सिटी से 26 मार्च को चलने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है.
लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
आगरा फोर्ट से 26 मार्च को चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है.
कासगंज से 23, 24 मार्च को चलने वाली 55346 कासगंज-लखनऊ जंक्शन सवारी गाड़ी लखनऊ जंक्शन के स्थान पर कानपुर अनवरगंज में यात्रा समाप्त करेगी. यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज-लखनऊ जंक्शन के बीच रद्द रहेगी. लखनऊ जंक्शन से 24, 25 मार्च को चलने वाली 55345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज सवारी ट्रेन लखनऊ जंक्शन के स्थान पर कानपुर अनवरगंज से चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जंक्शन-कानपुर अनवरगंज के बीच रद्द रहेगी.

पाटलिपुत्र से 24 मार्च को चलने वाली 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर ऐशबाग 02.23 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ जंक्शन के बीच कैंसिल रहेगी. लखनऊ जंक्शन से 25 मार्च को चलने वाली 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर ऐशबाग से पांच बजकर 12 मिनट पर चलाई जाएगी. यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी.
गोरखपुर से 26 मार्च को चलने वाली 15031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमतीनगर 10.39 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी गोमतीनगर-लखनऊ जंक्शन के बीच कैंसिल रहेगी. लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 15032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमतीनगर से 16.40 बजे चलाई जाएगी. यह ट्रेन लखनऊ जं.-गोमतीनगर के बीच कैंसिल रहेगी.
बरौनी से 25 मार्च को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन की जगह बादशाहनगर में यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी बादशाहनगर-लखनऊ जंक्शन के बीच कैंसिल रहेगी. लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 15204 लखनऊ जंक्शन -बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर ऐशबाग से 15.27 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जं-ऐशबाग के बीच कैंसिल रहेगी.
लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 15205 लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर ऐशबाग से 17.30 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जंक्शन-ऐशबाग के बीच कैंसिल रहेगी. जबलपुर से 25 मार्च को चलने वाली 15206 जबलपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर ऐशबाग 09.20 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ के बीच कैंसिल रहेगी.
नई दिल्ली से 26 मार्च को चलने वाली 12003 नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं. की जगह ऐशबाग 13.00 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ के बीच कैंसिल रहेगी. लखनऊ जं. से 26 मार्च को चलने वाली 12004 लखनऊ जं.-नई दिल्ली एक्सप्रेस लखनऊ जं. की जगह ऐशबाग से 15.30 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जंक्शन-ऐशबाग के बीच कैंसिल रहेगी.
देरी से चलेंगी यह ट्रेनें
लखनऊ जंक्शन से 23 मार्च को चलने वाली 15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 10 मिनट देरी से चलाई जाएगी.
वाराणसी सिटी से 24 मार्च को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं