विज्ञापन

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 बनेगी नोट छापने की मशीन, रणवीर सिंह की मूवी ने तोड़ पेड प्रीव्यू के सारे रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection: प्रीव्यू शो में धुरंधर 2 ने लगाया छक्का, कमाई के मामले में दी ऐसी शानदार शुरुआत कि कहीं नहीं गए 1000 करोड़.

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 बनेगी नोट छापने की मशीन, रणवीर सिंह की मूवी ने तोड़ पेड प्रीव्यू के सारे रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection
Social Media
नई दिल्ली:

धुरंधर 2' ने प्रीव्यू शो में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. रिलीज से एक दिन पहले बुधवार(18 मार्च) शाम को हुए पेड प्रीव्यू शो से फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. इस बंपर कमाई के साथ धुरंधर ने ‘स्त्री 2' की प्रीव्यू कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और श्रद्धा कपूर की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ऑफिशियली 19 मार्च को रिलीज हुई है लेकिन 18 मार्च की शाम को स्पेशल प्रीव्यू शो ने धुरंधर 2 के लिए दमदार पिच सेट कर दी है.दर्शकों की जबरदस्त एक्साइटमें देखने को मिली और एडवांस बुकिंग में ही प्रीव्यू के लिए 42 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन हो चुका था.

हालांकि कुछ थिएटर्स में कंटेंट डिलीवरी में देरी के कारण कई शोज में दर्शक निराश हुए. कुछ शो पूरी तरह कैंसिल हो गए, तो कुछ इंटरवल के बाद बंद कर दिए गए या आधे-अधूरे चले. ऐसे मामलों में थिएटर्स ने दर्शकों को पूरा रिफंड दिया, जिससे फाइनल कलेक्शन में थोड़ी कमी आई. फिर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीव्यू शोज से फिल्म ने कम से कम 35 करोड़ ग्रॉस (कुछ सोर्स में 44 करोड़ नेट और 52 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस तक) की कमाई की. यह आंकड़ा ‘स्त्री 2' के प्रीव्यू कलेक्शन (लगभग 11 करोड़ ग्रॉस) से तीन गुना ज्यादा है और कम से कम दोगुना तो कनफर्म है ही.

यह भी पढ़ें: कौन था अतीक अहमद जिसे लेकर धुरंधर में किया गया दावा, उत्तर प्रदेश में बनाने जा रहा था पाकिस्तान समर्थित सरकार

इस कम्पैरिजन से फिल्म को लेकर क्रेज का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहली फिल्म ‘धुरंधर' ने दिसंबर 2025 में ओपनिंग डे पर करीब 33 करोड़ ग्रॉस कमाए थे, जबकि ‘धुरंधर 2' के सिर्फ प्रीव्यू शोज ने उससे ज्यादा बटोर लिया. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह जासूसी थ्रिलर पहले पार्ट से भी लंबी है, लेकिन दर्शकों का जोश देखकर लगता है कि रिलीज डे पर कई रिकॉर्ड टूटने वाले हैं. एडवांस बुकिंग मजबूत है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत करने को तैयार दिख रही है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर भारी पड़ता है धुरंधर 2 का ये जासूस, जिसकी वजह कभी बिस्तर से नहीं उठ पाया दाउद इब्राहिम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com