विज्ञापन

PM Kisan Yojana 23rd Instalment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त हुई जारी, आपके पास नहीं आई तो तुरंत कर लें ये काम

20 जून को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी गई है. अगर आपके पास इस किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं.

PM Kisan Yojana 23rd Instalment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त हुई जारी, आपके पास नहीं आई तो तुरंत कर लें ये काम
पीएम किसान योजना 23वीं किस्त न आई तो क्या करें?
Photo Credit: NDTV

20 जून का दिन देशभर के किसानों के लिए काफी ज्यादा खास रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई. ऐसे में अगर आपके अकाउंट में इस किस्त के 2 हजार रुपये नहीं आए हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर 23वीं किस्त नहीं आई है, तो क्या करें...

किन कारणों की वजह से रुकती है किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, वरना आपकी किस्त अटक सकती है. इन शर्तों में ई-केवाईसी कराना, लैंड वेरिफिकेशन कराना बेहद जरूरी है. साथ ही बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना भी बहुत जरूरी है. अगर आप इनमें से किसी भी शर्त को पूरा नहीं करते हैं, तो किस्त अटक सकती है.

किस्त नहीं आई तो यहां करें शिकायत

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आपके पास नहीं आई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप हेल्पलाइन नंबर 155261 और 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं. यहां आप अपनी शिकायत बता सकते हैं. यहां आपको किस्त न आने के कारण बताए जा सकते हैं. इसके अलावा pmkisan-ict@gov.in ईमेल पर भी अपनी समस्या भेज सकते हैं.

करें ये काम

अगर आपके पास किसान योजना की 23वीं किस्त नहीं आई है, तो आप तुरंत इन चीजों को जरूर चेक करें.

  • e-KYC की स्थिति
  • आधार और बैंक खाते की लिंकिंग
  • लाभार्थी सूची में नाम
  • भुगतान की स्थिति ऑनलाइन देखें

ऐसे चेक करें पीएम क‍िसान का अपना स्‍टेटस

  • अपना स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • अब अपना स्टेटस चेक करने के लिए Know Your Status पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर ओटीपी से वेरिफाई करें
  • अगर स्टेटस पर eKYC पर ग्रीन टिक है, तो मतलब आपके खाते में पैसा आ जाएगा

पीएम किसान योजना की लिस्ट कैसे देखें

  • पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें
  • अब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें
  • Get Report पर क्लिक करें, आपके सामने पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder e-KYC Update: क्या आपको भी करानी है ई-केवाईसी? सरकार ने बताया कब है ये जरूरी

यह भी पढ़ें: NEET एग्जाम के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत इन राज्यों में बस फ्री, जानिए आपके राज्य में छात्रों के लिए क्या है तैयारी

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Kisan Yojana, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com