विज्ञापन

दिल्ली NCR में आज भी झमाझम बारिश, यूपी, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक IMD अलर्ट, मुंबई में भारी बरसात का मौसम

Weather Today: मॉनसून पूरे देश में छा गया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत में आज शाम को बारिश हो सकती है. आज से 4 दिनों तक दिल्ली में मॉनसूनी बरसात के आसार है.

दिल्ली NCR में आज भी झमाझम बारिश, यूपी, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक IMD अलर्ट, मुंबई में भारी बरसात का मौसम
Rain Alert in DElhi NCR Weather Today
PTI
  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं, मॉनसून सक्रिय हो चुका है.
  • मॉनसून अब पूरे देश को अपने आगोश में ले चुका है. हिमाचल, उत्तराखंड में भी बारिश हो रही है.
  • मॉनसून से मुंबई में भारी बारिश हो रही है. अंधेरी, विले पार्ले, बांद्रा समेत कई इलाकों में जलभराव आफत बना है.
नई दिल्ली:

Delhi Weather: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे देश में अब मॉनसून पहुंच चुका है. दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद आज भी बारिश के आसार है. दिल्ली में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं. नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में भी ऐसे ही बारिश की दस्तक है. पहाड़ी इलाकों में भी मॉनसून अब बारिश ला रहा है. हिमाचल में मनाली, शिमला में भी पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं. 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रहा. अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.शाम और रात के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. रात में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. बारिश से प्रदूषण भी कम हुआ और सुबह एक्यूआई 89 रहा.

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, भारी बारिश का दौर जारी है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, मॉनसून अभी मानसून टोंक, जयपुर और अलवर जिलों से होकर गुजर रहा है.अगले दो-तीन दिन के दौरान यह पूरे राजस्थान को कवर कर लेगा.अगले 5-7 दिनों के दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर डिवीजन के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर में भारी बारिश देखने को मिली है. पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. 

उत्तर प्रदेश में कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई समेत अवध क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़ से नोएडा, गाजियाबाद तक हल्की बूंदाबांदी से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दी, 5 दिन झूम के बारिश होगी, NCR में बदला मौसम का मिजाज

मॉनसून पूरे देश में हावी

मॉनसून की बारिश की बात करें तो अब अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा और पंजाब, और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अगले 2-3 दिन ऐसे ही बारिश के आसार बने हुए हैं. 

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. चमोली, पिथौरागढ़ से लेकर हल्द्वानी, देहरादून तक मॉनसून की बारिश राहत लाने वाली है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख रीजन में भी कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय हो चुका है. 

ये भी पढ़ें - मॉनसून की यूपी में एंट्री, दिल्ली भी दूर नहीं, पंजाब-हरियाणा से उत्तराखंड-हिमाचल तक झमाझम बारिश का IMD अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में मॉनसून घनघोर बारिश ला रहा है. अंधेरी इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते अंधेरी के पूर्व और पश्चिम हिस्से को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया गया है.साकीनाका की हालिया घटना के बाद मुंबई महानगरपालिका सतर्क हो गई है और एहतियात के तौर पर मौके पर बीएमसी कर्मचारियों की तैनाती की गई है.लगातार हो रही तेज बारिश के कारण अंधेरी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. वहीं, मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Monsoon Update, Weather Today, Today Weather, Delhi Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com